Home CITY NEWS अवैध शराब का एक पौवा भी नहीं बिकने देंगे, शराब माफियाओं को...

अवैध शराब का एक पौवा भी नहीं बिकने देंगे, शराब माफियाओं को लंगोट छोड़कर भगाएंगे” – विजय चौरे

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

विजय चौरे ने शराब माफियाओं को दी खुली चुनौती

सतपुड़ा एक्सप्रेस सौसर/पांढुर्णा :- इन दिनों पांढुर्णा जिले की राजनीति फिर अपने बयानों को लेकर गर्म है। सौसर विधायक विजय चौरे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे एक धरना – आंदोलन के दौरान पांढुर्णा जिले में कथित अवैध शराब कारोबार और शराब ठेकेदारों के खिलाफ तीखे तेवर में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता एवं शराब ठेकेदार उज्जवल सिंह चौहान उर्फ अज्जू ठाकुर द्वारा विधायक विजय चौरे को लेकर की गई कथित टिप्पणी के जवाब में विधायक ने मंच से खुलकर प्रतिक्रिया दी।

राजनीतिक गलियारों में इसे जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं शराब कारोबारी अजय ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस की ओर से अब तक का सबसे आक्रामक हमला माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये लगभग 1 मिनट का वीडियो अपलोड हुआ , जिसे फेसबुक अबतक हजारों लोगों ने देखा। इसके अलावा अलावा व्हाट्सएप पर भी इसे लगातार शेयर किया जा रहा था। क्षेत्र वासी विधायक विजय चौरे के इस वीडियो को स्टेट पर भी लगा रहे है। “मेरे पिता को गर्व होगा कि मैं बिका नहीं”वायरल वीडियो में विधायक विजय चौरे ने कहा कि, “शराब माफिया अज्जू ठाकुर कहता है कि रेवनाथ चौरे ऊपर से देखते होंगे तो सोचते होंगे कि कैसी औलाद पैदा की। लेकिन मेरे पिता ऊपर से मुझे देखकर खुश होते होंगे कि उनका बेटा निकम्मों, माफियाओं, दलालों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ रहा है और बिका हुआ नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि, “ये शराब माफिया और रेत माफिया हमें ललकारेंगे? रुक जाओ, तुम्हारे सौसर के सारे शराब ठेकों की वाट नहीं लगाई तो कहना। तुम्हें लंगोट छोड़कर नहीं भगाया तो विजय चौरे नाम बदल देना।”

विधायक ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गांव-गांव अवैध शराब बेची जा रही है और इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं एवं ग्रामीणों को साथ लेकर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि, “एक पौवा भी नहीं बिकने देंगे। भाजपा के जितने नेता मदद करने आना है आ जाएं, कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई पहले भी लड़ती थी और आगे भी लड़ती रहेगी।”पांढुर्णा के कांग्रेसी क्यों है चुपकांग्रेस से भाजपा में गए कई दल बदलुओ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ आक्रामक है और लगातार ऐसे पार्टी को धोखा देने वाले दागदारों को घेरने के लिए कोशिश करते रहते हैं। लगातार पांढुर्णा कांग्रेस के नेताओं को संगठन की विशेष बैठको में नसीहत भी देते हैं, दलबदलुओं को टारगेट करो और सबक सिखाओ।

लेकिन 2 साल से अधिक समय होने के बावजूद अब तक पांढुर्ना के अधिकांश कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले दलबदलुओ को टारगेट करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। हालात यहां तक खराब है कि इन दागदार दलबदलुओं के खिलाफ में कोई धरना आंदोलन तो दूर कई लोगों की तो जबान तक नहीं खुलती है। शायद पांढुर्णा के कांग्रेसी नाथ परिवार से ज्यादा दलबदलुओं से ताल्लुक ज्यादा रखते है जो शिकारपुर दरबार के लिए एक चुनौती है।स्थानीय कांग्रेसी निभा रहे दोस्ती लेकिन वही दूसरी ओर पांढुर्णा जिले की सौसर कांग्रेसी विधायक और अन्य नेता खुलेआम शराब माफिया के खिलाफ में धरना आंदोलन ज्ञापन और वक्तव्य देखकर जनता की लड़ाई लड़ रहे है और कही ना कही नाथ परिवार की मंशा को पूरा कर रहे हैं। परंतु पांढुर्ना के कांग्रेसी आखिरकार कमलनाथ जी के कहने के बावजूद इन बीजेपी में गए शराब और अवैध व्यवसाय में लिप्त पूर्व कांग्रेसियों को क्यों नहीं घेर पा रहे हैं।

तिगांव के भाउराव उईके के मामले में एक बार ऊपर से आदेश होने के बाद ज्ञापन देकर शांत हो गए। जबकि जमीनी स्तर पर आदिवासी समाज ने तिगांव में विरोध किया , गुलाबी गैंग ने नांदनवाड़ी , सिराठा और पांढुर्णा में आंदोलन किया लेकिन कांग्रेस सौसर जैसी पांढुर्णा में खुलकर नहीं आई। सिर्फ तीन शेर चौक पर हुए किसान आंदोलन में कुछ मुद्दे उठे थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके भी यदा कदा बयान देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें