Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में जनगणना कार्य के टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, L3 कंपनी...

छिंदवाड़ा में जनगणना कार्य के टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, L3 कंपनी को पहले ही जारी हुआ वर्क ऑर्डर ?

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने से पहले वर्क ऑर्डर जारी होने पर उठे सवाल, अन्य कंपनियों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में जनगणना कार्य से जुड़े टेंडर को लेकर गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जिला जनगणना अधिकारी द्वारा तकनीकी सहायक और मल्टी टास्क स्टाफ की नियुक्ति के लिए आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए गए थे।जानकारी के अनुसार, इस टेंडर प्रक्रिया में पांच कंपनियों को टेक्निकल बिड में पात्र घोषित किया गया, था निविदा के अनुसार टेंडर 17मार्च को खुलना था परंतु 7अप्रैल को टेक्निकल विड खोला गया।फाइनल टेंडर की घोषणा एमपी टेंडर पोर्टल पर 4 मई को की गई।

हालांकि, विवाद तब खड़ा हो गया जब टेक्निकल बिड में L3 पोजीशन पर रही कंपनी वर्ल्ड क्लास सर्विसेज को 27 अप्रैल को ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया—जो कि घोषित तिथि से पहले का है।टेंडर में शामिल अन्य कंपनियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे “सरासर धोखाधड़ी” बताया है। उनका कहना है कि जब तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी नहीं होती, तब तक किसी एक कंपनी को वर्क ऑर्डर देना नियमों के खिलाफ है।

इस मामले में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि टेंडर प्रक्रिया को एक रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा संचालित किया गया, जिस पर आरोप है कि उसने अपात्र एजेंसी को लाभ पहुंचाने के लिए प्रक्रिया को प्रभावित किया।फिलहाल, इस पूरे मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रशासनिक पारदर्शिता और नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें