सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग छिन्दवाड़ा की टीम द्वारा गत दिवस गुरुवार रात्रि में कार्रवाई करते हुए खनिज मुरुम के अवैध परिवहन में संलिप्त एक डंपर वाहन (MP28H1506) को लॉ कॉलेज काराबोह, छिंदवाड़ा क्षेत्र से जब्त किया गया। जब्त वाहन को थाना देहात की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। वही एक अन्य वाहन को खनिज विभाग छिन्दवाड़ा की टीम द्वारा दिनांक 02.05.26 की रात्रि में कार्यवाही करते हुवे खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करने से एक वाहन डंपर MP28H1992 को कबाड़िया छिन्दवाड़ा से जप्त कर थाना कुंडीपुरा की अभिरक्षा में खड़ा किया गया।
खनिज विभाग के अनुसार, इस वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत आगामी कार्रवाई के लिए प्रकरण माननीय कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।















