Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में तेज आंधी-तूफान: दर्जनों पेड़ गिरे, बिजली गुल, गर्मी से मिली...

छिंदवाड़ा में तेज आंधी-तूफान: दर्जनों पेड़ गिरे, बिजली गुल, गर्मी से मिली राहत, एक घायल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।छिंदवाड़ा शहर और आस पास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली है। आज शाम करीब 4 बजे से तेज हवा और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर दर्जनों पेड़ गिर गए, जिससे सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ। वहीं बिजली के खंभे और तार प्रभावित होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।

हालांकि, इस तेज आंधी और हवाओं के कारण भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद मौसम का यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा साबित हुआ।प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

बिंद्रा अस्पताल के पास छत से गिरी पानी की टंकी एक घायल

शहर में आज आंधी तूफान के चलते शनिचरा बाजार क्षेत्र में डॉक्टर बिंद्रा अस्पताल के पास छत पर रखी के 1000 लीटर की पानी की टंकी गिरने से मजदूर की मौत हो गई है प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया पातालेश्वर वार्ड निवासी आशीष पिता तेज लाल यादव के ऊपर गिरने से गंभारी रूप से घायल हो गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें