Home AGRICULTURE SDM अमरवाड़ा ने किया गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

SDM अमरवाड़ा ने किया गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

oplus_2
WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा।(रिपोर्ट:आलोक सूर्यवंशी)रबी सीजन के तहत जारी गेहूं खरीदी प्रक्रिया की वास्तविकता जानने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हेमकरण धुर्वे ने क्षेत्र के विभिन्न गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को मिल रही सुविधाओं और गेहूं की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

पेयजल व्यवस्था की जांच: निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सबसे पहले केंद्रों पर किसानों और हम्मालों के लिए पीने के पानी की उपलब्धता देखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर ठंडे और साफ पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसानों को परेशानी न हो एक केंद्र में कम से कम 10 कैम्पर आरो का पानी नियमित बुलाया जावे

गेहूं की सफाई और छनाई:

एसडीएम ने केंद्रों पर गेहूं की साफ-सफाई के लिए लगाए गए छन्ना (छाना) मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि केवल अच्छी तरह साफ किया गया और एफएक्यू (FAQ) मापदंडों पर खरा उतरने वाला गेहूं ही खरीदा जाए।

छाया और बैठने की व्यवस्था:

उन्होंने केंद्रों पर किसानों के बैठने और धूप से बचाव के लिए शेड/छाया की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

कड़े निर्देश और चेतावनी:

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर एसडीएम धुर्वे ने केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा:”किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि गेहूं की सफाई या पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

किसानों से किया संवाद:

एसडीएम ने केंद्रों पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और उनसे पूछा कि क्या उन्हें तुलाई या भुगतान संबंधी किसी समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रभारियों को बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और तुलाई के बाद अनाज के सुरक्षित भंडारण के निर्देश भी दिए

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें