Home CITY NEWS चोरी की तीन मोटर साईकल जप्त कर आरोपीयो को भेजा जेल

चोरी की तीन मोटर साईकल जप्त कर आरोपीयो को भेजा जेल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।थाना कुण्डीपुरा चौकी धरमटेकडी के द्वारा चोरी की तीन मोटर साईकल जप्त कर आरोपीयो को जेल भेजा गया है पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्ग दर्शन में संपत्‍ति‍ संबंधी अपराधों में चोरी गये मशरूका व अज्ञात आरोपीयों की तलाश पतासाजी हेतु प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये जो वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश में थाना प्रभारी कुण्डीपुरा महेन्द्र भगत एवं चौकी प्रभारी धरमटेकडी अविनाश पारधी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा चोरी गई तीन मोटर साईकले बरामद कर आरोपीयो को जेल भेजा गया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – प्रार्थी सुरेन्द्र पिता दौलतराम पवार निवासी श्रीवास्तव कालोनी छिंदवाडा थाना कुंडीपुरा जिला छिंदवाडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11/04/26 के मध्य रात्रि में किसी अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा इसकी मोटर साईकल होन्डा साईन क्रमांक MP20.NH.3551 चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अप. क्रमाँक 239/2026 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,।

जो मुखबिर तंत्र व सीसीटीव्‍ही फुटैज के आधार पर आरोपीगण (1) अर्जुन कुशवाहा पिता रामदरश कुशवाहा उम्र 22 साल नि‍वासी ढीमराढाना थाना देहात छिंदवाडा एवं (2) शिवा पिता रामप्रसाद परतेती उम्र 18 साल निवासी परतला थाना देहात छिंदवाडा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्‍त आरोपीयों द्वारा एक होंडा साईन कंपनी की काले रंग की मोटर साईकल क्रमांक MP20.NH.3551 जो कि‍ आरोपीयो द्वारा श्रीवास्‍तव कालोनी से चोरी की गई थी, एक आई स्‍मार्ट सिल्‍वर लाल रंग की हीरों कंपनी की मोटर साईकल क्रमांक MP28.MN.8951 जो जिला अस्‍पताल छिंदवाडा से व एक हीरो कंपनी की काले रंग की मोटर साईकल क्रमांक MP28.F.2967 जो कि सिंगौडी बस स्‍टेंड से चोरी करना बताये जो उक्‍त दोनो आरोपीयों के कब्‍जे से उक्‍त तीनों मोटर साईकले जप्‍त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपीयों को जिला जेल छिंदवाडा में दाखिल किया गया है ।

जप्त संपत्ति – 01- एक होंडा साईन कंपनी की काले रंग की मोटर साईकल क्रमांक MP 20 NH 3551 02- एक आई स्‍मार्ट सिल्‍वर लाल रंग की हीरों कंपनी की मोटर साईकल क्रमांक MP28.MN.8951 03- एक हीरो कंपनी की काले रंग की मोटर साईकल क्रमांक MP28.F.2967कुल कीमती मशरूका – 2,50,000 रूपये

आरोपीगण – (1) अर्जुन कुशवाहा पिता रामदरश कुशवाहा उम्र 22 साल नि‍वासी ढीमराढाना थाना देहात छिंदवाडा (2) शिवा पिता रामप्रसाद परतेती उम्र 18 साल निवासी परतला थाना देहात छिंदवाडा ।

महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी कुण्डीपुरा उप. निरी. महेन्द्र भगत, उप. निरी. अविनाश पारधी चौकी प्रभारी धरमटेकडी, प्रआर 407 अरूण शर्मा, आर. 1086 चंद्रकुमार दाहिया, आर. 426 चंद्रपाल बघेल, सै. 15 संजय मिश्रा, सै. 320 राजेश कुशवाहा, सायबर सेल प्रआर 811 नितिन सिंह ठाकुर, आर. आदित्‍य रघुवंशी ।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें