सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल 21 मार्च (शनिवार) को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे एवं जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस, नरसिंहपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे कुंडीपुरा थाना के पास, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा पहुंचेंगे, जहां “अटल सुशासन भवन” के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके पश्चात वे 3:10 बजे वहां से प्रस्थान कर शाम 4:00 बजे जनपद पंचायत बिछुआ पहुंचेंगे, जहां अटल सुशासन भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 5:10 बजे बिछुआ से प्रस्थान कर शाम 6:00 बजे जनपद पंचायत चौरई अंतर्गत लख्खा पिपरिया (वार्ड क्रमांक 15) पहुंचकर यहां भी अटल सुशासन भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।शाम 7:15 बजे मंत्री श्री पटेल छिंदवाड़ा के सिहोरामाल स्थित श्री रामेश्वरम धाम पहुंचेंगे, जहां वे सहस्त्र चंडी महायज्ञ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। रात्रि 10:15 बजे वे जबलपुर के सैनिक सोसायटी, शक्ति नगर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।जिला महामंत्री विजय पांडे ने बताया कि मंत्री श्री पटेल के इस दौरे से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से प्राप्त होगा।















