Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में आरटीओ ऑफिस के पास बोरवेल खनन, नियमों की अनदेखी

छिंदवाड़ा में आरटीओ ऑफिस के पास बोरवेल खनन, नियमों की अनदेखी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: शहर के आरटीओ ऑफिस के समीप एक निजी स्थान पर दिन के समय बोरवेल कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गजानन बोरवेल द्वारा यह कार्य उस समय किया जा रहा था, जब प्रतिबंध है प्रशासनिक अनुमति (परमिशन) के बिना नलकूप खनन पर रोक लगा दे गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात से मशीनों के जरिए खुदाई जारी रही, जिससे आसपास के क्षेत्र में हलचल बनी रही। जब इस संबंध में आपत्ति जताई गई, तो मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि “गाड़ी ब्रेकडाउन हो गई है और उसे निकालने का काम किया जा रहा है।

”वाहन को लेकर भी उठे सवाल सूत्रों के मुताबिक, मौके पर मौजूद वाहन के नरेश नाम से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन वास्तव में खराब था या बोरवेल कार्य को जारी रखने के लिए यह एक बहाना था।

स्थानीय लोगों में नाराजगी इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा तय समय के बाद भी इस तरह के कार्य किए जाते हैं, तो यह नियमों का खुला उल्लंघन है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की चुप्पी फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पक्ष पर कार्रवाई हो सकती है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें