Home CRIME 560 टन अवैध मैगनीज खनन का भंडाफोड, रॉयल्टी चोरी का बडा मामला...

560 टन अवैध मैगनीज खनन का भंडाफोड, रॉयल्टी चोरी का बडा मामला उजागर,इनामी फरार आरोपी गिरफतार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस सौसर। पांढुर्णा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे सघन अभियान के तहत लोधीखेडा पुलिस ने एक बडी और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। खनिज चोरी और अवैध उत्खनन के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने सुनियोजित रणनीति, तकनीकी सहयोग और लगातार प्रयासों के बाद गिरफतार कर लिया। लोधीखेडा पुलिस थाना में 2024 में अपराध क्रमांक 380 के तहत आरोपी सत्यव्रत उर्फ सत्यव्रत चाकेंन्द्र सतपथी के खिलाफ धारा 379 भारतीय दंड विधान एवं मध्यप्रदेष खनिज(अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियम 2022 के नियम 18 के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया था। 6 नवंबर 2024 से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दो हजार रूपयें का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी घटना के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

जांच में चौकानेंवाला खुलासा खनिज विभाग की जांच में सामने आया कि, आरोपी ने नवंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच सौसर तहसील के ग्राम भीलापार की षासकीय भूमि पर बडे पैमाने पर अवैध्ध खनन किया। इस दौरान करीब 560 टन मैग्निज खनिज का अवैध खनन किया। जिससे षासन को लाखांे रूपये की रॉयल्टी का नुकसान हुआ। जिस पर खनिज विभाग द्वारा आरोपी सत्यव्रत सतपथी के खिलाफ लोधीखेडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से आरोपी सत्यव्रत सतपथी फरार चल रहा था। इसके फरारी के चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम भी घोषित किया था।

विषेष टीम ने ऐसे किया गिरफतार मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में एक विषेष टीम गठित की गई। जिसमें साइबर विषेषज्ञों को भी षामिल किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी सर्विलांस और लगातार दबिष के माध्यम से आरोपी की लोकेषन ट्रेस की। 15 मार्च को आरोपी के नागपुर में होने की सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वहा दो दिन तक डेरा डालकर निगरानी की और सुनियोजित कार्यवाही के तहत आरोपी को गिरफतार कर लिया। आरोपी को 16 मार्च को न्यायालय में पेष किया, जहा से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें