Home DHARMA बजरंग गौशाला गौवंश संरक्षण और संवर्धन का केन्द्र बनेगी: कलेक्टर

बजरंग गौशाला गौवंश संरक्षण और संवर्धन का केन्द्र बनेगी: कलेक्टर

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

*** जामसांवली धाम में बजरंग गौशाला का हुआ भव्य लोकार्पण**

सतपुड़ा एक्सप्रेस जामसांवली/सौसर:13 मार्च*विश्व विख्यात चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक) जामसांवली धाम द्वारा संचालित नवनिर्मित बजरंग गौषाला का गुरूवार को भव्य लोकार्पण श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संम्पन्न हुआ। अवसर पर पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक सुंदर सिह कनेश, संस्थान अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य संदीप मोहोड के करकमलों से विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना कर गौषाला का शुभारंभ किया। शासन से प्रदत्त भूमि पर हुये अत्याधुनिक गौशाला निर्माण के लोकार्पण समारोह में गौमाता की पूजा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार हुआ।

जिला प्रशासन ने गौसेवा के इस पुनीत कार्य के लिये संस्थान की सराहना की। इस अवसर पर बोलते हुये कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि, गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की मूल भावना है। जामसांवली धाम में निर्मित बजरंग गौशाला न केवल गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का केन्द्र बनेगी, बल्कि समाज को सेवा, करूणा और धर्म के मार्ग पर आगे बढने की प्रेरणा भी देगी। पुलिस अधीक्षक श्री कनेश ने कहा कि, धार्मिक संस्थानों द्वारा समाजहित में किये जा रहे ऐसे कार्य अंत्यंत सराहनीय है। गौशाला के माध्यम से गौमाता की सेवा और संरक्षण का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देगा। प्रस्तावना में संस्थान अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि, बजरंग गौशाला के माध्यम से गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का कार्य निरंतर आगे बढाया जायेगा। संस्थान का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाजसेवा और संस्कृति संरक्षण के कार्यो को भी मजबूती देना है।

कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी संतोष डवरे, टीकाराम कारोकार, विठठल डवरे, मनोहर शेलकी, एड अजय धवले, पांडुरंग बोबडे, पंजाबराव येलमुले, वसंत शेलकी, रामराव डवरे, पंजाबराव येलमुले, भीमराव वाकोडे, राजू बाविसटाले, मनोज तवले, भगवंता कारोकार, निलेष जुननकर, दिलीप बतरा, मोहन ताजने, सीईओं वीरेन्द्र भटट सहित बडी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें