सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 16 फरवरी को छिंदवाड़ा में हिन्दू गर्जना रैली एवं विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
जिला बजरंग दल संयोजक नरेंद्र पटेल ने बताया कि इस वर्ष हिन्दू गर्जना रैली का आयोजन पांचवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से तेलंगाना के विधायक एवं प्रखर हिंदुत्ववादी नेता टी राजा सिंह पहली बार छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और धर्मसभा को संबोधित करेंगे।
दादा धूनीवाले मंदिर से होगा रैली का शुभारंभ16 फरवरी को शाम 5 बजे हिन्दू गर्जना रैली का शुभारंभ दादा धूनीवाले मंदिर परिसर से पूजन के साथ किया जाएगा। रैली का नेतृत्व मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा। उनके पीछे हजारों की संख्या में श्रद्धालु बैंड-बाजे, डीजे, आकर्षक झांकियों और भगवा ध्वजों के साथ शामिल होंगे।रैली दादा धूनीवाले मंदिर से प्रारंभ होकर तिलक चौक, पावरहाउस, फव्वारा चौक होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी।
दशहरा मैदान में शाम 7 बजे विशाल धर्मसभा दशहरा मैदान में शाम 7 बजे विशाल हिन्दू धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में विधायक टी राजा सिंह का संबोधन होगा, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिलेभर के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।















