Home CITY NEWS हरई विकासखंड के एक प्राचार्य महोदया का कारनामा अपने भाई को कागजों...

हरई विकासखंड के एक प्राचार्य महोदया का कारनामा अपने भाई को कागजों में बनाया अतिथि शिक्षक

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित हरई विकासखंड के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य महोदया ने अपने भाई को कागजों में अतिथि शिक्षक लैब अटेंडेंट बना रखा है जो कि कभी स्कूल आता ही नहीं है और घर बैठ वेतन का भुगतान अन्य दूसरे अतिथि शिक्षकों के साथ ही बाकायदा किया जा रहा है पूर्व में भी उक्त प्राचार्य पर संबल योजना फीस प्रतिपूर्ति की राशि में हेर फेर करने के आरोप लग चुके हैं जिसकी जांच विभाग द्वारा की जा रही है।

हरई विकासखंड के स्कूलों में चल रही अनियमितता के चलते यह कोई नई बात नहीं है गौरपानी स्कूल में पदस्थ एक प्यून तो डाक लाने ले जाने के लिए पिछले कई सालों से अज्ञात कार्यालय में अटैक है और प्रिंसिपल के द्वारा बकायदा वेतन भुगतान कराया जा रहा है इस संबंध में जिला मुख्यालय में कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है ईमानदारी से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को आयुक से कारवाही की उम्मीद है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें