सतपुड़ा एक्सप्रेस सिवनी | 07–08 फरवरी 2026पेंच टाइगर रिजर्व की रूखड़ रेंज में वन अमले ने अवैध शिकार के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रूखड़ रेंज अंतर्गत ग्राम मोहगांव क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान की गई।वन अमले द्वारा क्षेत्र तलाशी के दौरान एक निजी स्वामित्व की भूमि पर सागौन (टीक) के वृक्ष पाए गए, जहां किसी प्रकार की अन्य फसल मौजूद नहीं थी।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 11 केवी विद्युत लाइन से अवैध रूप से तार जोड़कर वन्यप्राणियों के शिकार के उद्देश्य से करंट प्रवाहित किया था। इसी स्थान के पास एक नर गौर (आयु लगभग 13–14 वर्ष) मृत अवस्था में पाया गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया गया। आपूर्ति तुरंत बंद न हो पाने के कारण मौके की स्थिति का आकलन कर वन अमले ने सावधानीपूर्वक अवैध विद्युत तार को हटाया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य वन्यजीव हानि को रोका जा सका।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वन अमले द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र की घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात आरोपी खेत की सीमा पर लगी जाली के छेद से भीतर आते दिखाई दिए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मौके पर ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया।मौके से एक प्लास्टिक की बोरी भी जब्त की गई, जिसका उपयोग खूंटी एवं तार लाने में किया गया था। इसके अलावा अवैध विद्युत तार, कनेक्शन सामग्री तथा डॉग स्क्वायड की सहायता से आरोपियों के घरों से अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई, जो अपराध की पुष्टि करती है।
गिरफ्तार आरोपी कैलाश, पिता पंचम चक्रवर्ती, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी – मोहगांवसुनील, पिता फूल सिंह उईके, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी – मोहगांवदशरथ, पिता श्री यादव, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी – मोहगांव
उप संचालकपेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी ने बताया कि मृत नर गौर का निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पोस्टमार्टम कर भस्मीकरण की कार्रवाई की गई। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।:















