सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/ 03 फरवरी 2026/कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा आज चौरई विकासखंड के ग्राम मोआर में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्या सुनी गईं। जिसमें ग्रामवासियों ने बताया कि निर्मित सड़क में सुधार की आवश्यकता है, जिसके सुधार के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया गया। कुछ ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के संबंध कलेक्टर को अवगत कराया, जिसके लिए मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल्द से जल्द पेयजल की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए । ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए पानी की मांग भी कलेक्टर श्री नारायन के समक्ष रखी, जिसके लिए उपस्थित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या के निराकरण के लिए आदेशित किया गया।
ग्राम करवेपिपरिया का औचक निरीक्षण कर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं
कलेक्टर हरेंद्र नारायन आज छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम करवेपिपरिया पहुंचे और ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। ग्रामवासियों ने सड़क के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट को सुधारने की मांग रखी, साथ ही मनरेगा के अंतर्गत रोजगार के लिए भी मांग रखी। जिसके लिए कलेक्टर श्री नारायन ने संबंधित विभाग को समस्या का शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। कुछ ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समस्या का तत्काल निराकारण कराएं और 15 दिन के अंदर पेयजल की समस्या का स्थाई निराकरण करें।















