सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।रविवार, दिनांक 1/2/26 को स्थानीय सेंट जॉन्स चर्च (ई एल सी इन एम पी)छिंदवाड़ा में केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में चलाई जा रही अनेकों योजनाओं की जानकारी दी गई जिसे मुख्यतः श्री चंद्न अयोधी जी अल्पसंख्यक विभाग कलेक्ट्रेट छिंदवाड़ा,श्रीमती अल्पना बी कुमार सेवानिवृत प्राचार्य तथा श्री नीरज तिमोथी जी स्वास्थ विभाग छिंदवाड़ा के द्वारा विस्तृत रूप से मसीह समाज के लोगों को दी गई तथा प्रश्नोत्तरी के रूप में जानकारी साझा की गई,जिसका लाभ समाज के लोगों ने प्राप्त किया और केंद तथा राज्य शासन की योजनाओं की सराहना भी की इस अवसर पर चर्च पंचायत सदस्य श्री सी आर के हैमिल्टन ,श्री पवन मैथ्यूज ,श्री संजय किशोर साहू श्री सैमसन दुबेलाल उपस्थित रहे ।














