सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। शहर में लोकायुक्त का छापा पड़ा है टीम ने सीएमएचओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को₹50000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है लोकायुक्त जबलपुर की इस कार्यवाही में लोकायुक्त जबलपुर द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए छिंदवाड़ा के स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी को₹50000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।
स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक नर्सिंग स्टाफ की शिकायत पर उक्त करवाई हुई है । बताया जाता है कि आवेदीका ने रोहनाकला ग्राम से छिंदवाड़ा ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया था एवं कलेक्टर की जनसुनवाई में भी शिकायत की थी जिस पर ट्रांसफर करने की एवज में पैसे की मांग की गई । लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत होने पर आज कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।















