*// *कॉम्बिंग गश्त के दौरान छिन्दवाड़ा में 25 स्थायी व 95 गिरफ्तारी सहित कुल 120 वारंटियों को किया गिरफ्तार तथा 108 गुण्डा, 77 निगरानी, 03 जिला बदर के आरोपी एवं 50 कबाड़ियों की सघन चेकिंग *- *शराब की तस्करी/ खुले स्थान शराब पीने वाले 17 व्यक्तियों से 120 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आरोपियों पर सख्त प्रभावी कार्यवाही
*- *थाना क्षेत्र में गुम हुये व्यक्तियों की तलाश कर 05 गुम इंसान दस्तयाब कर परिजनो से मिलाया
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतर… धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों / अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरें के निर्देशन में विशेष ऑपरेशन चलाकर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश पर छिंदवाड़ा में दिनांक 31.01.26 – 01.02.26 को रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग–अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग–अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी / दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर _25_ स्थायी व _95_ गिरफ्तारी, इस प्रकार कुल _120_ वारंटियो को दबिश / घेराबंदी / नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया, सभी गिरफ्तारशुदा वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं ।
जिलें में सर्वाधिक वारंट की तामीली के क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी श्री डी. एस. शेंडे एवं उनकी टीम ने छिंदवाड़ा के सभी थानों/चौकियों में चलाए जा रहे काम्बिंग ऑपरेशन की प्रभावी कार्यवाही की मॉनिटरिंग की गई, जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के नेतृत्व में थाना कुंडीपुरा द्वारा कांबिग गस्त के दौरान लगातार टीम गठित कर सर्वाधिक वारंट तामील किया गया, जिसमें _07_ स्थायी व _12_ गिरफ्तारी, कुल _19_ वारंटियो को गिरफ्तार किया गया हैं, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई श्रीमती भारती जाट के नेतृत्व में थाना अमरवाड़ा में _03_ स्थायी व _11_ गिरफ्तारी, कुल _14_ वारंटियो को गिरफ्तार किया गया तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के नेतृत्व में थाना कोतवाली में _02_ स्थायी व _12_ गिरफ्तारी, कुल _14_ वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वाधिक वारंट तामीली एवं स्थायी वारंट तामील करने वाली पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई हैं ।
आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त व्यक्तियो / जिले के गुंडा /निगरानी बदमाश, जिला बदर के अपराधियों, जेल से रिहा आरोपियों, कबाड़ियो को काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम द्वारा सघनता से चेक किया गया व गुम इंसानो (व्यक्तियों) की दस्तयाबी की गई, जिसमें _108 गुंडा बदमाश, 77 निगरानी बदमाश, 03 जिला बदर का आरोपी, 50 कबाड़ियो_ को चेक कर थाना रिकार्ड में इंद्राज किया गया तथा थाना क्षेत्र में विगत दिनो गुम हुए व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई जिसमें _05 गुम इंसान_ को दस्तयाब किया गया, अवैध शराब की तस्करी/ खुले स्थान शराब पीने वाले _17 व्यक्तियों_ से _120 लीटर अवैध शराब_ जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई ।पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकार्ड को अपडेट किया गया ।
शहर व देहात क्षेत्र की गली मोहल्लो में घूमकर पुलिस ने गुण्डे बदमाश, जेल से रिहा आरोपियो की धरपकड़ की । पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी हैं ।पुलिस टीमों द्वारा गुण्डो एवं बदमाशों के घर – घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी । जेल से रिहा होकर आये आरोपियो को भी चेक किया गया । अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा की गई ।















