सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में आज छिंदवाड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर स्थित माता मंदिर चंदन नगर से प्रारंभ हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई भाजपा कार्यालय तक पहुँची।
बरसात में भी देशभक्ति का जोश कायम
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह हेमंत खंडेलवाल की पहली छिंदवाड़ा यात्रा थी। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चंदन गांव, इमलीखेड़ा चौक, फव्वारा चौक, बस स्टैंड और अन्य स्थानों से गुजरते हुए यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

मुख्य मार्गों से होकर निकली यात्रा
भव्य तिरंगा यात्रा राजा की बगिया, अमित ठेंगे द्वार, पाटोदी फोर्ट, कामठी ज्वेलर्स, चित्रकूट कॉम्प्लेक्स, शॉपिंग जोन, चर्च के सामने, एकता पार्क, पोला ग्राउंड, कोतवाली, फव्वारा चौक, गर्ल्स कॉलेज, जेल तिराहा, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स सहित कई स्थानों से गुजरी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष ,सांसद, वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं को इस राष्ट्र गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

भाजपा एक मात्र ऐसा दल है, जिसने अपनी विचारधारा व उसूलों से कभी समझौता नहीं किया
– भाजपा को जितना मजबूत बनाएंगे, राष्ट्र उतना अधिक मजबूत बनेगा
– प्रधानमंत्री जी ही हैं जो देश के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं
– समाज को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़कर देश के प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करें कार्यकर्ता
– भाजपा परिवार में सभी कार्यकर्ता हैं, समय-समय पर दायित्व बदलता रहता है- हेमंत खण्डेलवाल
छिंदवाड़ा/। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत छिंदवाड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने तिरंगा यात्रा के समापन और जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एक मात्र ऐसा दल है, जिसने अपनी विचारधारा व उसूलों से कभी समझौता नहीं किया।
आप सभी पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता भारतीय जनता पार्टी संगठन को जितना अधिक मजबूत बनाएंगे, यह राष्ट्र उतना अधिक मजबूत बनेगा। देश के सामने आने वाली चुनौतियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ही निपट सकते हैं, इसलिए भाजपा को और मजबूत बनाएं। हर दिल में तिरंगे का सम्मान और बढ़े, इसके लिए हर घर में तिरंगा लहराएं। पार्टी कार्यकर्ता समाज को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़कर देश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा एक परिवार है, यहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी कार्यकर्ता होते हैं। समय-समय पर पार्टी नेतृत्व दायित्व बदलता रहता है। उन्होंने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान तहत के तहत वार्ड क्रमांक-16 में पौधारोपण और भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मंडल अध्यक्षों की बैठक को भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार दिया।
प्रधानमंत्री जी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। देश में आने वाली किसी भी प्रकार की चुनौतियां हों, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को उन चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। इसलिए हम सभी को भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना है, ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आने वर्षों में देश की सेवा करते रहे। भारतीय जनता पार्टी ही देश का ऐसा दल है जिसकी विचारधारा कभी नहीं बदली। भाजपा ने अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं किया।
वर्ष 1952 में जनसंघ का गठन जिन उद्देश्यों के लिए हुआ था, आज तक हम उन उद्देश्यों को लेकर ही कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को अलग रखकर राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हर समाज वर्ग के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। सभी कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन सरकार के कल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। भाजपा कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करें। आप सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में पार्टी का चेहरा हैं। आपका आचरण और व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि लोग आपकी वजह से गांव-गांव, गली-मोहल्लों में भाजपा का सम्मान करें। आप जनता की चिंता करें, पार्टी संगठन सभी कार्यकर्ताओं की चिंता कर रहा है।
कांग्रेस अंग्रेजों की बनाई पार्टी, महात्मा गांधी ने कहा था, इसको समाप्त कर देना चाहिए
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। कांग्रेस आजादी से पहले अंग्रेजों का बनाया संगठन है। देश के आजाद होने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा कि कांग्रेस को अब समाप्त कर देना चाहिए। महात्मा गांधी के कहे हुए शब्दों का देश की जनता अब धरातल पर उतार रही है और कांग्रेस को एक-एक राज्य से समाप्त कर रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। आपातकाल के समय लोकतंत्र को बचाने छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी जेल गए थे। जब किसी दूसरे जिले में भाजपा जीतती है तो उस जिले में ही खुशी मनाई जाती है, लेकिन जब वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छिंदवाड़ा में ऐतिहासिक विजय हासिल की तो इस जीत की खुशी पूरे देश में मनाई गई।
आप सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा संगठन ने छिंदवाड़ा में विजय हासिल की है। यह हमारी विचारधारा की जीत है। आप सभी कार्यकर्ता भाजपा संगठन को और मजबूत करने का कार्य करें और आने वाले चुनावों में पूरे जिले में भगवा पचरम लहराएं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो हमें दायित्व दिया है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करना है। भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, सभी कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी संगठन समय-समय पर जरूरत के अनुसार कार्यकर्ताओं को दायित्व में परिवर्तन करता रहता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने अशोक चौधरी, अमित शर्मा, सौरभ चौधरी के नेतृत्व में आए एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
छह किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने चंदनगांव माता मंदिर के सामने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों, चौक-चौराहों से होते हुए छह किलोमीटर की दूरी तय करके बस स्टैंड के पास अमित ठेंगे चौक पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न समाज बंधु बाइक व अन्य वाहनों से चल रहे थे। तिरंगा यात्रा मार्ग के दोनों तरह स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल का बड़ी माला से भी स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का अभिवादन किया। बारिश में भी तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्रभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी लोग बारिश में भीगते हुए तिरंगा हाथों में लिए यात्रा में शामिल रहे।
कार्यक्रमों के दौरान सांसद विवेक साहू बंटी,पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, जिला प्रभारी संतोष पारीक, जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहाके, विधायक कमलेश शाह, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पूर्व विधायक रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, ज्योति डेहरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, पूर्व विधायक नत्थन शाह, मोनिका शाह बट्टी, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज के लोग, पार्टी कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।
