Home POLITICAL सेना के शौर्य ने दुश्मनों को नेस्तनाबूद किया : बंटी विवेक साहू

सेना के शौर्य ने दुश्मनों को नेस्तनाबूद किया : बंटी विवेक साहू

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

चांद, पांजरा, चौरई, कुंडा और कपुर्दा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सांसद

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपरांत और आतंकवाद पर विजयश्री हासिल करने के बाद देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में जिले भर में तिरंगा यात्रा निकल रही है। रविवार को कोयलांचल क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकालने के बाद सोमवार को चौरई के विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ चांद के शासकीय कॉलेज में स्थित ग्राउंड से किया गया। यह यात्रा चांद से होते हुए पांजरा, चौरई, कुंडा और कपुर्दा पहुंची। कपुर्दा में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने विजयश्री हासिल की है। प्रधानमंत्री द्वारा सेना को खुली छूट दी गई थी। जिसका परिणाम रहा है कि भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंक के हर ठिकाने को नेस्तानाबूत कर तिरंगे का परचम लहराया। हमें हमारी सेना पर गर्व है। हमारी सेना ने एक बार फिर अपनी वीरता, शौर्यता और पराक्रम का परिचय दिया है। हमारी सेनाओं के पराक्रम से हमें गर्व की अनुभूति होती है।

मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा पर निकले सांसद ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपरांत चांद से प्रारंभ की गई तिरंगा यात्रा में सांसद बंटी विवेक साहू भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, स्वंयसेवियों, समाजसेवियों और आमजनों के साथ बाइक पर सवार होकर निकल पड़े थे। सांसद श्री साहू बाइक से ही पांजरा, चौरई, कुण्डा और कपुर्दा पहुंचे। रास्ते में हुई बारिश भी तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं कर सकी। इस दौरान कई स्थानों पर सांसद बंटी विवेक साहू सहित तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया।

यात्रा में यह हुए प्रमुख रूप से शामिल चौरई विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रमेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य एवं विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बबलू पटेल, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर, विजेन्द्र ठाकुर, मदन राय, धरमिंसंह वर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज बंटी पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक जिला मोर्चा अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, जितेन्द्र राय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इवनाती सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों व स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें