तामिया में आयोजित हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से हुआ 497 जोड़ों का विवाह
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है तब से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनहितैषी योजनाओं का सही क्रियान्वयन हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समाज के विकास में आज मील का पत्थर बन गया है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने तामिया में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।तामिया में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने साप्ताहिक बाजार के मैदान में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशाक्तिकरण विभाग छिन्दवाड़ा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत मंगलवार को 497 जोडों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इसमें 2 कल्याणी विवाह सहित अन्य समाज के जोडों के भी विवाह हुए। तामिया में पहली बार इतनी बडी संख्या में मुख्यमंत्री कन्यादान कल्याण योजना से विवाह हुए है।

सांसद श्री साहू ने सामुहिक विवाह समारोह में कहा कि गरीब के कल्याण के लिए निकली योजना में कन्यादान योजना भी महत्वपूर्ण है। इससे गरीब भी अपनी बेटी का विवाह बाजे गाजे और धूमधाम से सम्मान के साथ कर पा रहा है। पहले गरीब को बेटी के विवाह की सम्मान के साथ करने की चिंता रहती थी। इस योजना से सम्मान के साथ गरीब अपनी बेटी का विवाह कर पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों तक शासन की योजना कैसे पहुंचे इसका काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोडों को शुभकामनाएं दी और उन पर फूल बरसाए। विवाह समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षमित्र रविन्द्र कुशवाह के माध्यम से सभी जोड़ों को फलदार पौधे प्रदान किये गए।प्रतिकात्मक चैक प्रदान कियेकार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ,महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, जनपद पंचायत अध्यक्ष तुलसा परतेती, विधायक सुनील उईके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी 497 जोड़ों को प्रतिकात्मक चैक प्रदान किये। जिसमें प्रत्येक जोड़ों 49 हजार के प्रतिकात्मक चैक दिये गये। जिसमें कुल 2 करोड़ 43 लाख 53 हजार की सहायता राशि नवविवाहित जोड़ों प्रदान की गई। धूमधाम से निकली बारातइससे पहले जनपद पंचायत से सामुहिक विवाह समारोह स्थल साप्ताहिक बाजार मैदान के लिए बग्घियों, घोड़ों सहित अन्य साधनों से बारात निकली। बारात में सभी जनप्रतिनिधिगण ,अधिकारीगण उपस्थित रहे। बडी संख्या में स्थानीय नागरिक भी विवाह समारोह में पहुंचे।
इस अवसर पर यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थितकार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष छिन्दवाड़ा बिट्टू विवेक मंडराह, विशवेन्द्र बैस, जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष पवन बंजारा, भाजपा नेता दुर्गेश सलामे,विनोद अग्रवाल, सतीश मिश्रा, अधिवक्ता मंतोष डेहरिया, रियाज खान सहित प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम कामनी ठाकुर,सीईओ संतोष मांडलिक,सहायक लेखाधिकारी राजू सूर्यवंशी, मो.असलम, एसडीओ आर.बी कैथवास, ममता ठाकुर, अमीन खान, मौसम चौरे, टीआई विजय सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।