सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा।पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की बड़ी कार्रवाई आज दिनांक:15 जनवरी 2025 स्थान:कार्यालय कनिष्ठ अभियंता, MPPKVCL, उमरानाला, जिला छिंदवाड़ा लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए रिश्वत लेते दो अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लोकायुक्त संगठन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आम जनता से अपील है कि इस प्रकार के मामलों में सहयोग कर भ्रष्टाचार को समाप्त करने में योगदान दें।
**शिकायतकर्ता:** जगदेव डोंगरे (56 वर्ष), निवासी इक्कल बिहरी, थाना मोहखेड़, चौकी उमरानाला, जिला छिंदवाड़ा।
**आरोपी:** 1. **गजानन कडू** (61 वर्ष), पद: कनिष्ठ अभियंता, कार्यालय MPPKVCL, उमरानाला। 2. **पूनाराम रामाजी कड़वेकर** (61 वर्ष), पद: सहायक ग्रेड-3, कार्यालय MPPKVCL, उमरानाला।
**मामला:** शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में बोरवेल करवाकर 5 एचपी पंप कनेक्शन के लिए दिसंबर 2024 में विद्युत वितरण केंद्र उमरानाला में आवेदन किया था। कनिष्ठ अभियंता गजानन कडू ने स्थायी कनेक्शन देने के बजाय बिजली चोरी का मामला बनाकर ₹30,000 की पेनल्टी राशि का नोटिस थमा दिया। इसके बाद स्थायी कनेक्शन के लिए ₹10,000 रिश्वत की मांग की गई। मोलभाव के बाद यह राशि ₹6,000 पर तय हुई।
**कार्रवाई:** शिकायत की सत्यता जांचने के बाद आज, 15 जनवरी 2025, लोकायुक्त की टीम ने उमरानाला स्थित कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। गजानन कडू और पूनाराम कड़वेकर को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
**कानूनी प्रावधान:** आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) 2018 की धारा 7, 13(1)B, 13(2) और 61 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
**ट्रैप दल के सदस्य:** – इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके – इंस्पेक्टर नरेश बेहरा – उपनिरीक्षक शिशिर पांडे – लोकायुक्त जबलपुर टीम ।