सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा-जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, छिन्दवाड़ा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वितीय देलाखारी, तामिया जिला छिंदवाड़ा की वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक दिनांक 22 फरवरी 2023को संपन्न हुई, बैठक में समिति के 20 सदस्यों सहित अन्य 32 प्रगतिशील कृषको ने भाग लिया । बैठक में विश्वविद्यालय के डॉ. टी. आर. शर्मा, प्राध्यापक, संचालनालय विस्तार सेवाए जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर ने बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही विषेष अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र, बैतूल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. व्ही के वर्मा ने बैठक में भाग लिया। बैठक के आरंभ में अध्यक्ष एवं उपस्थित सम्मानीय सदस्यों का परिचय अध्यक्ष महोदय ने प्राप्त किया ।
सलाहकार समिति की बैठक में केन्द्र द्वारा किए गए विगत वर्ष के कार्यों की समीक्षा
सलाहकार समिति की बैठक में केन्द्र द्वारा किए गए विगत वर्ष के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी रबी की कार्य योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया।कृषि विज्ञान केन्द्र, छिन्दवाड़ा का प्रस्तुतीकरण डॉ सरिता सिंह तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, द्वितीय देलाखारी, तामिया, छिन्दवाड़ा का प्रस्तुतीकरण डॉ एस के अहिरवार द्वारा किया गया | वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.सी शर्मा एवम डॉ सुरेंद्र पन्नासे ने केंद्र की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर
डॉ. टी. आर. शर्मा ने आगामी कार्ययोजना हेतु सुझाव दिए एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया साथ ही जिले में मिलेट उत्पादन हेतु एवं श्री अन्न प्रसंस्करण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ,औषधीय फसलों की संभावना सुनिश्चित करने हेतु केंद्र में प्रदर्शन हेतु सुझाव दिया। डॉ. विजय कुमार वर्मा ने मिलेट उत्पादन बड़ाने एवम अधिक वर्षा एवं विषम मौसम की परिस्थितियों में आकस्मिक योजना को अपनाने की सलाह दी. डॉ. विजय कुमार पराड़कर ने मक्के की विभिन्न किस्मों के बारे में कृषकों को बताया साथ ही शंकर किस्मों को साइलेज हेतु उपयुक्त बताया।
मिलेट एवम प्राकृतिक खेती तथा चिरोंजी की खेती को बढ़ावा
कार्यक्रम में उपस्थित उप संचालक कृषि श्री जीतेन्द्र सिंह द्वारा मिलेट एवम प्राकृतिक खेती तथा चिरोंजी की खेती को बढ़ावा दिया जाए उपसंचालक उद्यानिकी श्री एम एल उइके उपसंचालक पशुपालन विभाग , मत्स्य विभाग से श्री अनिल राउत, कृषि अभियांत्रिकी से अश्विनी सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे | सभी आधिकारियों ने अपने विषयों से सम्बंधित योजनाओं पर जानकारी दी एवं कार्ययोजना हेतु सुझाव दिए |
बैठक में केंद्र के सभी वैज्ञानिको के साथ प्रगतिशील कृषक भी उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम का संचालन डॉ आर के झाड़े वैज्ञानिक द्वारा किया गया।कृषकों ने वैज्ञानिकों से अपनी समस्याओं पर चर्चा की |
कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र, वैज्ञानिक डॉ. डी. सी. श्रीवास्तव ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण और प्रगतिशील कृषकों का आभार प्रदर्शन किया | कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक श्रीमती रिया ठाकुर एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में श्री नितेश गुप्ता एवं श्री एस. एल. अलावा राकेश मेश्राम एवं श्री नील कमल पन्द्रे जी ने भाग लिया
