गणेश मंदिर बिछुआ में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव
सतपुड़ा एक्सप्रेस बिछुआ। रविवार को नगर के माता मां चौक स्थित श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के गणेश मंदिर में गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी के द्वारा विधि विधान के साथ प्रातः 9 बजे से श्री मंगल मूर्ति एवं बाबा महाराज का अभिषेक, पूजा अर्चना के बाद हवन पूजन किया गया। तदुपरांत गुरू दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर समिति के द्वारा प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से 500 से अधिक पौधें वितरित किए गए। जिसमें आंवला, जामुन, आम, कटहल, अशोक, समी समेत अन्य फलदार एवं छायादार पौधों का समावेश है। बता दें कि संस्था के द्वारा पिछले 3 वर्षों से लगातार प्रकृति को बचाने के लिए पौधें वितरित कर आम जन मानस को प्रकृति संतुलन बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी ने शिष्यों को पौधें बांटकर रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी, मंदिर समिति अध्यक्ष संजय चिंचोले, सतीश मिश्रा, इन्द्रपाल सिंह पटेल, जयदेव खरपुसे, विनोद पटेल, आकाश साहू, राजेश विश्वकर्मा, अनिल सातनकर, आनंद सूर्यवंशी, अनिल जंघेला, महेन्द्र राय, राजेश खिलवाड़ी, दुर्गेश सोनी, हेमराज माण्ड़ेकर, राजेन्द्र सोनी, टीकाराम पवार, शंकर प्रजापति, संजय भारद्वाज, आदित्य खुबेले, माणिक चौधरी, श्याम माहोरे, पीयूष खुबेले, असलम खान, शुभम पसीने, राहुल चौहान, रवि चोपड़े, राहुल मानमोड़े, कंचन, गरिमा, नेहा, शानू, आनंदी, माही समेत बड़ी संख्या बाबा महाराज के शिष्य एवं धर्म प्रेमी उपस्थित थे।

श्री चौबे बाबा मंदिर छोटी बाज़ार गुरूपूर्णिमा अवसर में पूजन पाठ हवन संपन्न
छिंदवाड़ा।गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व में छिंदवाड़ा की धर्म नगरी की गंगा छोटी बाज़ार से प्रवाहित करने वाले महासंत श्री चौबे बाबा जी का गुरु पर्व बड़े ही धूम धाम धार्मिक संस्कृति के साथ आज गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व में प्रातः 10 बजे से रामलीला रंगमंच बाबा के समाधि स्थल मंदिर में 21 वैवाहिक जोड़ो के साथ पूजन पाठ हवन किया गया। रात्रि काल में भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा। आज 22 जुलाई को संध्या 4 बजे से बाबा महाप्रसाद भंडारे का आरम्भ किया जाएगा। रात्रि में बाबा के विशेष भजन प्रस्तुति , संगीत रामायण मंडल के द्वारा रामायण पाठ का गायन किया जाएगा। आप समस्त भक्तगणों को श्री चौबे बाबा भक्त परिवार दर्शन व विशाल भंडारा प्रसाद ग्रहण आमंत्रित करता हैं।

गुरुपूर्णिमा पर्व संपन्न॥गायत्री शक्तिपीठ मधुवन कालोनी छिंदवाड़ा में गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पाच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिवार हजारों के परिजनों ने यज्ञ नारायण भगवान को आहुतियां समर्पित कर गुरू के चरणों में गुरू दक्षिणा में गुरूदेव के कार्य करने का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन अशोक माहोरे एवं अरुण पराड़कर द्वारा किया गया इस अवसर पर 21 नए परिजनों ने गुरुदीशा संस्कार धारण किया। इस अवसर पर पराड़कर द्धारा बताया की गुरु-पूर्णिमा, गुरुजनों के प्रति सम्मान, आदर और अनुशासन-भाव व्यक्त करने का पर्व है। ज्ञान गुरु से ही मिलता है। गुरु के सान्निध्य में उसकी स्नेहमयी छाया में, उसकी वात्सल्यमयी गोद में, उसकी सद्भावना शुभाकांक्षा, और आशीर्वादों से सुरभित वातावरण में ही हम ज्ञान का व्यावहारिक तात्विक, गूढ़ पाठ सीखते हैं। जीवन-साधना का मार्ग समझ पाते हैं। गुरुजनों के प्रति निष्ठा और अनुशासन-परायणता सबसे बड़ी गुरुदक्षिणा है। इन्हीं को देकर शिष्य गुरु के हृदय से ज्ञानामृत का पान करता है। गुरु विवेकशील लोकसेवी सत्पुरुषों का विशेषण है। ऐसे व्यक्तियों के नियन्त्रण और मार्गदर्शन में हम चलें, यह व्रत ग्रहण करने की प्रेरणा गुरु-पूर्णिमा का पर्व देता है। वस्तुतः गुरु अपने आप में अनुशासन की जीवित प्रतिमा है। हम ऐसे व्यक्तित्व की छाया में रहकर अनुशासित जीवन का पाठ ग्रहण कर सकते हैं। इसलिए अनुशासनबद्ध जीवन की प्रेरणा ग्रहण करने के लिए गुरु-पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु-पूर्णिमा में अनुशासनबद्ध जीवन जीने की प्रेरणा है।इस अवसर पर 40 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया गया कार्यक्रम में उपजोन सह समन्वयक दिनेश देशमुख , ज़िला समन्वयक अशोक कावड़े जी साहित आस पास के हजारों परिजनों को सुबह से शाम तक दर्शन प्रमाण हेतु ताता लगा रहा।

खजरी आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव
छिंदवाड़ा। खजरी आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व शांति के लिए महायज्ञ संपन्न किया गया। श्री गुरु चरण पादुका पूजन ,भंडारा कई दैवीय कार्यो के अलावा ऋषि प्रसाद सेवा धारियों का सम्मान कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उनकी धर्मपत्नी विजया यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा ऋषि प्रसाद पत्रिका के सेवादारों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर श्री योग वेदांत समिति अध्यक्ष मदन मोहन परसाईं, गुरुकुल संचालिका बहन दर्शना खट्टर , भगवानदीन शाहू, आश्रम संचालक जयराम भाई समेत सैकड़ों की संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे।
