पतालकोट एक्सप्रेस व अन्य दो ट्रेन दतिया स्टेशन में रुकेगी…
ज्योति स्नान पर्व समारोह में जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोड़ी गाड़ियों का दतिया स्टेशन में अस्थायी ठहराव |
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।ग्वालियर-झाँसी सेक्शन...
विधायक कमलेश शाह ने फर्जीअनुबंध में दुकान व मकानदारों को फंसाया – नवीन मरकाम
-सौ रुपए के स्टॉम्प पर बिना नोटराइज्ड के ही कर दी लिखापढ़ी
-हर्रई के तीन वार्डों में कृषि भूमि पर अवैध दुकान व मकान निर्माण का मामला
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा: भाजपा की सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी है साथ ही प्रदेश व देश को भी गर्त में लेकर जा रही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध के साथ ही अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को पनाह देने के मामले में इस पार्टी का नाम देश के इतिहास में दर्ज होगा, क्योंकि सरकार में गरीब तबके के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले भाजपा विधायक कमलेश प्रताप शाह सरकार के संरक्षण में बचे हुए हैं उक्त उदगार आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नवीन मरकाम ने व्यक्त किए हैं।क्षेत्र क्रमांक 2 से जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार आम है, लेकिन भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना खास बात है इसके एक नहीं अपितु अनेकों अनेक उदाहरण सामने हैं, जिसमें प्रथम नाम अमरवाड़ा विधानसभा का आता है जहां भाजपा के विधायक कमलेश प्रताप शाह ही भ्रष्टाचार में लिप्त है जिन्हें सरकार पनाह देकर गबन व घोटालों को बढ़ावा दे रही और दूसरी ओर भाजपा विकसित भारत व विकास का झूठा सपना दिखा रही। जमीनी स्तर पर विकास के नाम पर शासकीय योजनाओं में गबन व घोटाले के अलावा कुछ और नहीं हो रहा फिर भी विधायक के खिलाफ आवाज इसलिये नहीं उठाई जा रही, क्योंकि भाजपा ही दागदार है। अमरवाड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने पहले तो कृषि भूमि पर नियम विरुद्ध जाकर प्लॉटिंग की और फिर इन प्लॉटों का फर्जी ढंग से अनुबंध भी किया तकरीबन 243 लोगों के साथ भाजपा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने फर्जी अनुबंध किया है जिसके सम्पूर्ण प्रमाण कांग्रेस के पास है।
सौ रुपए के स्टॉम्प पर किया फर्जी अनुबंध:-
मरकाम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने हर्रई में स्वयं की कृषि भूमि पर मकान व दुकान निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों से फर्जी अनुबंध किया है जिसके माध्यम से वे गरीब तबके को लूट रहे। वार्ड क्रमांक 8, वार्ड क्रमांक 13 एवं वार्ड क्रमांक 14 सहित अन्य मिलाकर कुल 243 लोगों के साथ विधायक श्री शाह ने 100 रुपए मूल्य के स्टॉम्प पर बिना नोटराइज्ड के अनुबंध किया है जो की पूर्णत: अनुचित व नियम विरुद्ध है इसका फायदा उठाकर अब भाजपा विधायक दुकानदारों व मकान में निवासरत परिवारों पर दबाव बना रहे हैं।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अंत में नवीन मरकाम ने कहा कि दुकानदारों व मकान में रहने वालों पर भाजपा विधायक कमलेश प्रताप शाह का दबाव है इसका फायदा उठाकर वे दुकानदारों व मकान में निवासरत परिवार के सदस्यों से किसी भी तरह का अनुचित व अनर्गल बयान दिलवा सकते हैं साथ ही अन्य अवैधानिक कदम भी उठा सकते हैं, किन्तु कांग्रेस के पास भाजपा विधायक कमलेश प्रताप शाह व माधवी शाह के द्वारा किए गए प्रत्येक गबन, भ्रष्टाचार व घोटालों के सम्पूर्ण प्रमाण है आगे भी मय प्रमाण के ही भाजपा व विधायक के द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों को सामने लाया जाएगा।
बहरहाल आरोप और प्रत्यय आरोप का दौर भाजपा...
सावधान: एनएच पर वाहन चालकों से मनमानी के आरोप
वर्दीधारी व निजी लोगों की कार्रवाई से परेशान राहगीर
सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा। जिला पांढुर्णा सहित आसपास के राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुपहिया और चौपहिया...
छिंदवाड़ा में युवती को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने की धमकी, ऑडियो वायरल होने...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में सोशल मीडिया पर एक युवती को पोस्ट डिलीट करने की धमकी देने वाला कथित ऑडियो वायरल होने के...
प्रतिभा सम्मान समारोह में सांसद ने भवन के लिये सांसद निधि से दस लाख...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:मवासी समाज के शासकीय कर्मचारियों कि पहल पर प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन वंदना लान, छिंदवाड़ा में...
रेत का अवैध परिवहन 72500 रूपये जुर्माना ,वाहन भी राजसात
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ / कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत एक प्रकरण में वाहन चालक ओमकार झारखण्डे पिता कन्हैया झारखण्डे...
मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना की खुली पोल मामूली लकड़ी से उखड़ रही डामर की सड़क…
ठेकेदार ने बिछाई रात के अंधेरे में डामर की सड़क, अब क्यों जनप्रतिनिधि मौन
सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुरना:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा...
छिंदवाड़ा में प्लेटिनियम खदान का विरोध: उमरेठ और मोहखेड़ के आदिवासी किसान बोले –...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।तहसील उमरेठ एवं मोहखेड़ के ग्रामीणों और भूमिस्वामियों ने अपनी निजी भूमि पर प्रस्तावित प्लेटिनियम एवं अन्य धातुओं की खदान खोलने के...
पी.एम.जनमन योजना में लापरवाही एक कर्मचारी निलंबित
पी.एम.जनमन योजना के अंतर्गत आयुष्मान योजना के कार्यों को गंभीरता से नहीं लेने व गलत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को प्रस्तुत करने पर सहायक ग्रेड-3...
PMआवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राही पर होगी एफआईआर…
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के भवन निर्माण प्रारंभ करवाने का...





















