सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंदवाड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।इसके बाद उन्होंने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों के विचार भी सुने। कक्षा 12वीं की छात्रा भूमिका भादे और कक्षा 11वीं के छात्र तनिष्क जैन की अभिव्यक्ति, विचारों और आत्मविश्वास की प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से सराहना की।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के भविष्य और अपने सपनों के भारत को लेकर विचार व्यक्त करने का अवसर मिला।इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, शेषराव यादव, नगर निगम महापौर विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायन, एडीएम धीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
संकल्प सेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पीएमसी शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद एवं पूर्व महिला जिला अध्यक्ष सदस्य पुलिस शिकायत बोर्ड की श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर की उपस्थिति में प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव मैडम के मार्गदर्शन में शुभारंभ किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें फैमिली स्कूल की लगभग 240 छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया एवं भाषण प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 15 और वरिष्ठ वर्ग में 17 छात्राओं के द्वारा सहभागिता रही ।

उक्त कार्यक्रम के संपन्न करने एवं सफल संचालन के लिए राघवेंद्र वसूले श्रीमती प्रमिला वाडिवा , अनुराधा खत्री , प्रगति मौर्य,डॉक्टर अंजली चौरसिया , सृष्टि सिंगोर , शिला शुक्ला , निहारिका शंकर , रचना दुबे , अलका भैंस , किरण शर्मा श्री मुरलीधर राव , छाती साहू,ख्याति साहू ने माहिती भूमि का अदा की l















