Home CITY NEWS Chhindwara वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Chhindwara वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। मतदाता सूची में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नामों में फेरबदल और SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को छिंदवाड़ा में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर सवाल उठाए गए।प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की कि SIR के दौरान मतदाता सूची में जोड़े और हटाए गए नामों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए और संबंधित प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों के साथ स्थिति स्पष्ट की जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के भीतर ही पिछले कुछ समय में विभिन्न फैसलों को लेकर लिखित आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इनमें नए मतदाताओं के पंजीयन, मतदाता सूची से नाम हटाने-बढ़ाने और फॉर्म-6 सहित कई मुद्दे शामिल बताए गए हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि इन आपत्तियों पर क्या कार्रवाई हुई और अंतिम निर्णय किन आधारों पर लिए गए।कांग्रेस ने मांग की कि प्रत्येक मतदाता को अपनी जानकारी जांचने, आपत्ति दर्ज कराने और जरूरत पड़ने पर अपील करने का पर्याप्त अवसर दिया जाए।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें