कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा में उपस्थित होंगे नकुलनाथ
-राष्ट्रपिता व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- जिले के युवा सांसद श्री नकुलनाथ का पांच दिनी प्रवास पर छिन्दवाड़ा...
छिंदवाड़ा में बाहर के लोग आकर राज कर रहे हैं :मोनिका बट्टी
जिला भाजपा कार्यालय पहुंची अमरवाड़ा प्रत्याशी मोनिका बट्टी, आतिशबाजी कर की गई अगवानी
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी...
अल्पवर्षा के उपरांत अतिवर्षा से बर्बाद हुई जिले के किसानों की फसलें
सांसद नकुलनाथ ने कलेक्टर को लिखा महत्वपूर्ण पत्र
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों को बाजार में उपज का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है। खाद और बीज सहित कृषि से सम्बंधित उपकरण व सामग्री निरंतर महंगी हो रही है जिसके चलते किसानों की आय तो सीमित हो चुकी है, किन्तु लागत दोगुनी हो गई। मौसम की बेरूखी के चलते इस वर्ष खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई, ऐसे में किसान शासन की ओर से प्राप्त होने वाले मुआव जे पर निर्भर होगा। किसानों की आर्थिक दशा को दृष्टिगत रखते हुये सांसद श्री नकुलनाथ ने एक महत्वपूर्ण पत्र जिला कलेक्टर को प्रेषित किया है।
जिले के संवेदनशील सांसद श्री नकुलनाथ ने किसानों के हित में लिखे अपने महत्वपूर्ण पत्र में उल्लेख किया है कि
मेरे संसदीय क्षेत्र छिन्दवाड़ा में खरीफ सीजन की फसल बोवनी के उपरांत अल्पवर्षा से पूर्णरूपेण परिपक्व नहीं हो पाई।
मौसम की मार झेलते हुये फसल जब पकने की स्थिति में आई ही थी, कि अतिवर्षा के कहर से खेतों में मक्का, सोयाबीन, ज्वार सहित अन्य दाने व सब्जी वाली फसल चौपट हो गई।
कृषि में भारी भरकम लागत लगाने के उपरांत फसलों का पूर्णत: बर्बाद होना अन्नदाता के समक्ष सबसे बड़ा संकट बन चुका है। इन हालातों में अविलम्ब सर्वे के उपरांत मुआवजा राशि का निर्धारण किया जाना अतिआवश्यक है, ताकि किसानों को तत्काल राहत प्राप्त हो सके।
श्री नाथ ने अपने पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि गत 15 एवं 16 सितम्बर को छिन्दवाड़ा तहसील के ग्राम नवेगांव में लगातार बारिश के चलते गांव की पनघटा नदी में बाढ़ आने से नदी के समीप की अनुमानित 120 एकड़ कृषि भूमि में लगी मक्के की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। इस आपदा के कारण तीस कृषक जिन्होंने कर्ज लेकर ठेके पर भूमि लेकर कृषि कार्य कर रहे थे, वे पूरी तरह से आर्थिक रूप से बर्बाद हो गये हैं। इसी प्रकार छिन्दवाड़ा, जुन्नारदेव व चौरई विकासखण्ड में विगत दिनों में हुई अतिवृष्टि से फसलें तबाह हो चुकी है, किन्तु अभी तक युद्ध स्तर पर सर्वे का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है जिससे किसानों में बड़ी निराशा है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की शिथिल कार्यवाही से पीड़ित किसानों का संकट दो गुना हो गया है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप उक्त संदर्भ में उपसंचालक कृषि सहित अन्य आपदा से सम्बंधित अन्य अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर किसानों का उचित मुआवजा निर्धारण एवं उन्हें क्षति पूर्ति प्रदान करने हेतु त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित करें।
सांसद श्री नकुलनाथ ने अपने पत्र के अंत में आग्रह पूर्वक लिखा कि अल्पवर्षा के कारण किसानों की फसल पूर्ण परिपक्व नहीं हो पाई थी। वहीं अचानक हुई अतिवृष्टि ने फसलों को खेतों में ही चौपट कर दिया। इन परिस्थितियों में जिले का किसान अब केवल शासन-प्रशासन द्वारा प्रदत्त की जाने वाली आर्थिक सहायता व मुआवजे पर ही निर्भर है। ताकि वह किसी तरह अपने परिवार की गुजर बसर कर सके।
छावडी गांव में मिली महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश
घटनास्थल पहुंची fsl टीम जांच पड़ताल शुरू किया
गांव में हुआ दहशत का माहौल
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के गांव छावडी पर एक महिला...
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय:मीडिया प्रतिनिधियों के समग्र कल्याण की विभिन्न योजनाओं...
मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई बैठक
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल:मध्यप्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रतिमाह दी जाने वाली सम्मान निधि...
भू-वैज्ञानिकों व खनिज दल ने विविध क्षेत्रों में की जांच
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा// संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के भू-वैज्ञानिकों के दल के साथ खनि अधिकारी श्री रविन्द्र परमार के निर्देश पर...
एड्वोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।मध्यप्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ लगातार घट रही आपराधिक वारदातों के दृष्टिगत अधिवक्ताओं के हित में एडवोकेट एक्ट लागू किये जाने की...
अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर धराया शराब तस्कर
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये जिला छिन्दवाड़ा के अंतर्राज्यीय सीमा को सील करने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए थे,...
तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का हुआ शुभारंभ
कलेक्टर पुष्प ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर देखे आजीविका उत्पाद, समूह से चर्चा भी की
कलेक्टर पुष्प ने आजीविका मेले में परखी शहद...
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक माननीय श्री जगत
प्रकाश नड्डा जी की अध्यक्षता में दिनांक 13.09.2023 को सम्पन्न हुई। बैठक...






















