सीसीएस (पेंशन) नियम, 2021 में संशोधन
महिला सशक्तिकरण नीति का पालन करते हुए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने सीसीएस (पेंशन) नियम, 2021 में संशोधन किया, जिससे सरकारी महिला कर्मचारी...
पीएम जनमन अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री जनधन खातों की प्रगति पर...
समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाडा :कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि 06 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के...
निगम कमिश्नर की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार
-जनसरोकार से जुड़े कार्यों को पूरा कराने सड़क पर उतरी कांग्रेस, किया प्रदर्शन
-आयुक्त की अनुपस्थित में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सौंपा ज्ञापन
सतपुड़ा...
बजरंग दल छिंदवाड़ा के युवा राम सेवा करने अयोध्या रवाना
बजरंग दल जिला संयोजक शैलेश यदुवंशी के नेतृत्व में राम सेवा करने पहुंचे अयोध्या धाम
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।जहाँ पूरे भारत मे उत्साह और उमंग है...
राष्ट्र स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 6 अप्रैल को
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 6 अप्रैल को नागपुर रोड स्थित S.D. लॉन छिंदवाड़ा...
कमलनाथ व नकुलनाथ का होगा छिन्दवाड़ा आगमन
-विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के युवा सांसद नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन होने...
नवागत कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण..
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/ / नवागत कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने आज विकासखंड चौरई पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान...
नकुल-कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विधायक प्रतिनिधि बनाए गए दीपक सक्सेना
हमारा छिन्दवाड़ा अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है- कमलनाथ
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- अमरवाड़ा और हर्रई क्षेत्र का दौरा कर जब मैं छिन्दवाड़ा लौटता था...
प्रदेश के 64 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल: राज्य शासन ने प्रदेश की की 64 डिप्टी कलेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं देखिए लिस्ट
Adobe-Scan-23-Feb-2024-3Download
Adobe-Scan-23-Feb-2024-4Download
वरिष्ठों ने नींव बनाकर रखी अब युवा उस पर जीत की ईमारत खड़ी करें- कमलनाथ
-लोकसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/ जिले के हर गांव की उन्नत व बदली हुई तस्वीर आपके सामने हैं, किन्तु यह काफी नहीं है, क्योंकि अभी बहुत कुछ करना शेष है, जो शेष है वह भी आप सभी के सहयोग से ही पूर्ण होगा,मैंने 45 वर्षों में कभी जिले को कलंकित नहीं होने दिया, जब भी छिन्दवाड़ा का नाम लिया जाता है तो गर्व से लिया जाता है। हमारा जिला देश का इकलौता ऐसा जिला है जहां सर्वाधिक स्किल सेन्टर है और ये तब से है जब देश ने स्किल इंडिया का नारा भी नहीं सुना था। उक्त उदगार आज पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस की आयोजित बैठक में व्यक्त किये।
नागपुर रोड स्थित मोती रॉयल पैलेस में आयोजित कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक समन्वयक, शहर अध्यक्ष, शहर कार्यकारी अध्यक्ष, शहर समन्वयक व क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व सीएम श्री कमलनाथ ने आगे कहा कि आगामी कुछ ही दिनों में आचार,संहिता लग जायेगी, आप सभी तैयारियों में जुट जायें, क्योंकि समय बहुत कम बचा है। कांग्रेस के वरिष्ठजनों ने नींव बनाकर रखी है, किन्तु अब युवाओं व नये लोगों की जिम्मेदारी है कि वे इस नींव पर जीत की ईमारत खड़ी करें और आगे का रास्ता तय करें। उन्होंने बदलते परिदृश्य को लेकर कहा कि एक जमाना था जब गांव में जाकर कहते थे कि कांग्रेस को वोट देना तो वोट मिल जाता था, किन्तु अब मतदाता कहता है कि आपकी पार्टी से कोई नहीं आया। पूर्व सीएम श्री नाथ ने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे और उन्हें सच्चाई से अवगत करायें उन्होंने सभी को एकजुट होकर और मिलकर कार्य करने के निर्देश भी दिये।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये जिले के सांसद नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा जो काम नहीं करती उसे भी अपना बता देती है और कांग्रेस के लोग अपने ही काम को नहीं बता पाते। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के बदलते हुये तौर तरीकों से अवगत कराते हुये कहा कि सभी को सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की आवश्यकता है। उन्होंने पुन: दोहराते हुये कहा कि प्रचार-प्रसार में तेजी लाने की आवश्यकता है। सांसद श्री नाथ ने पदाधिकारियों में जोश भरते हुये कहा कि वर्ष 2004 में केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार थी। भाजपा के विधायक, नगर पंचायतों में भाजपा की सरकार थी इन विपरित परिस्थितियों में भी हमने लोकसभा चुनाव जीता। वर्तमान 2024 में सातों सीट पर कांग्रेस के विधायक है, जिला पंचायत, सर्वाधिक जनपद पंचायत, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस की सरकार है तो फिर कैसी विपरित परिस्थितियां इस दफा तो हम रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करायेंगे।
आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश...






















