सांसद नकुलनाथ का हुआ छिन्दवाड़ा आगमन,आज आयेंगे पूर्व सीएम कमलनाथ

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा- जिले के युवा सांसद  नकुलनाथ का आज पांच दिनी प्रवास पर छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। नागपुर एयरपोर्ट पर आगमन उपरांत कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियो ने उनका गर्मजोशी के साथ पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। सांसद श्री नाथ के साथ कांग्रेस नेत्री  प्रियानाथ का भी छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का पांच दिवसीय प्रवास पर दिनांक 11 मार्च को छिन्दवाड़ा आगमन होगा। आगमन उपरांत नेताद्वय विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। नागपुर हवाई अड्‌डे पर आगमन पश्चात सांसद श्री नकुलनाथ ने उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट करने के उपरांत उनसे चर्चा की। सांसद श्री नाथ का नागपुर एयरपोर्ट पर सौंसर विधायक विजय चौरे, पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, महापौर विक्रम अहके,  निगम अध्यक्ष सोनू मागो, गुरूचरण खरे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव व शैलू सेंगर ने स्वागत किया। जिले के युवा सांसद  नकुलनाथ का सड़क मार्ग से छिन्दवाड़ा आगमन हुआ इस दौरान उनका कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह व उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। आज का दौरा कार्यक्रम पूर्व सीएम श्री कमलनाथ का दिनांक 11 मार्च को छिन्दवाड़ा आगमन होगा, आगमन उपरांत श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ प्रात: 10 बजे न्यूटन (परासिया) व प्रात: 11 बजे दमुआ कोहका (परासिया) में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे तदोपरांत नेताद्वय का दोपहर 12 बजे शिकारपुर आगमन होगा जिसके पश्चात पूर्व सीएम श्री कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। सांसद श्री नकुलनाथ दोपहर 2.30 बजे हिवरावासुदेव (मोहखेड़) में आयोजित जनसभा में उपस्थित होने के उपरांत दोपहर 3.30 बजे परासिया के जाटाछापर में आयोजित पट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तदोपरांत उनका शिकारपुर आगमन होगा।

प्रेमी युगल ने एक साथ लगाई फांसी

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा ।बटका थाना अंतर्गत युवक और युवती ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी घटना की सूचना मिलते ही मौके...

अमरवाड़ा से आ रही लाखों कीअवैध शराब जप्त …

0
जिले भर में पुलिस ने की प्रभावी कार्यवाही सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।थाना अमरवाड़ा अन्तर्गत एसएसटी बैरियर सिंगोड़ी से 20 पेटी अवैध देशी शराब (180 बल्क लीटर),...

अंधे कत्ल का खुलासा परिवार के लोग निकले हत्यारे

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा ।दिनांक 30/03/24 को ग्राम लकडाई जम्होडी में सीताबाई कुमरे के खेत मे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर मृतक...

मैं रिश्तों की डोर को मजबूत करने के साथ ही विकास के काम कर...

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- जिले के युवा सांसद नकुलनाथ ने बिछुआ विकासखण्ड के ग्राम खैरांजी व थुयेपानी में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते...

प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा , संस्कृति और तरीका सब बदल डाला-...

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में आयोजित आमसभा में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने कहा कि...

साहू समाज ने किया सांसद विवेक साहू का भव्य अभिनंदन

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा : साहू समाज मंगल भवन सिवनी रोड छिन्दवाड़ा में शुक्रवार रात्रि 8 बजे समाजिक अभिनदंन समारोह का भव्य आयोजन जिला...

आज आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये

0
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में आयेंगे 332.43 करोड़ रूपये सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जामसांवली हनुमान लोक में आगमन, पूजा-अर्चना एवं अभिषेक करेंगे

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस सौसर। सुविख्यात चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर हनुमान लोक, जामसांवली में रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन होगा। दोपहर...

छिंदवाड़ा: प्राथमिक स्कूल का शिक्षक शराब के नशे में, वीडियो वायरल ….

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। जनजातीय विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक शाला हनुमान दफाई...
  • Recent Posts