कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया सामाजिक विभूतियों से संवाद
सामाजिक संगठनों के प्रमुखों का पुष्प हार पहनाकर किया अभिनंदन
यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा कर भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के लिए मांगा आशीर्वाद
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाडा।वर्ष 2014 में जब मोदी जी ने संसद की चौखट पर मत्था टेककर सेंट्रल हॉल में अपना पहला वक्तव्य दिया था, उस समय ही उन्होंने देश के गरीब की गरीबी मिटाने और महिलाओं को सशक्त करने जैसी अपनी प्राथमिकताओं के साथ “भारत को विश्व गुरु बनाने का अपना विज़न भी देश के सामने रखा था। जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपने संकल्प व्रत का पूरी निष्ठा से पालन किया। जिसके परिणाम स्वरूप आज देश के 25 करोड़ से अधिक लोगों के जीवनस्तर में सुधार हुआ है, वे गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। वहीं आज महिलाओं के सशक्तिकरण का उदाहरण महिला फाइटर ज़ेट पायलेट और लोकसभा महिला आरक्षण के रूप में हमारे सामने है। उक्त बातें नगरीय प्रशासन मंत्री सह क्लस्टर प्रभारी श्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को सामाजिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। सामाजिक संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री महोदय द्वारा जिलेभर से पधारे समाजिक संगठन प्रमुखों एवं विभूतियों को पुष्पहार से उनका अभिनंदन कर की गई।
इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष देश में लगातार जातिगत जनगणना की मांग उठाता रहता है। क्या जातिगत जनगणना से देश में खुशहाली आएगी ? अथवा हमारे सभ्य समाज में जातिभेद से संघर्ष उत्पन्न होगा। देश और समाज में सामाजिक समरसता और जातिभेद को न पनपने देने के उद्देश्य से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनके लिए देश में केवल 4 ही जातियां है, जिनमें क्रमशः गरीब, महिला, किसान और युवा शामिल हैं। जिनके सशक्तिकरण एवं समृद्धि के बिना भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता। इसलिए हमारे देश को जातिगत जनगणना की नहीं, देश की दिशा और दशा बदलने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है।
उन्होंने कहां कि देश का विपक्ष सदैव से तुष्टिकरण और वोटों की राजनीति करता है, इसी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस द्वारा “श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह” का आमंत्रण ठुकराया गया। जिससे देश ही नहीं विश्व के करोड़ों राम भक्तों के मन में पीड़ा हुई। ऐसे में क्या कांग्रेस को वोट मांगने का अधिकार है?श्री विजयवर्गीय ने कहां कि मोदी जी के कुशल प्रशासन के चलते आज देश से नक्सलवाद, आतंकवाद का सफाया संभव हो पाया है। उनकी कुशल विदेश नीति के चलते रसिया- यूक्रेन युद्ध में फंसे हमारे 20 हज़ार से अधिक नागरिकों की सुरक्षित देश वापसी हुई। जिसमें तिरंगे के आगे युद्धरत दोनों देशों को कॉरिडोर बनाकर भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालना पड़ा। ऐसे यशश्वी प्रधानमंत्री को आज हमें ओर अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। इसीलिए उन्होंने उपस्थित सामाजिक प्रमुखों एवं विभूतियों से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर मोदी जी के हाथों को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रह्म समाज विजय पांडेय जी, अध्यक्ष सोनी समाज हरिओम सोनी अध्यक्ष कलार समाज नंदकिशोर सूर्यवंशी, अध्यक्ष सिंधी समाज बंटी लालवानी, अध्यक्ष डेहरिया समाज दयानंद डेहरिया , अध्यक्ष तारण तरण जैन समाज सुभाष जी जैन, अध्यक्ष सकल जैन समाज राजेन्द्र पटौदी , अध्यक्ष महाराष्ट्रीयन सोनी समाज राम कुमार सोनी, अध्यक्ष अग्रवाल समाज सुरेश अग्रवाल जी, अध्यक्ष चौरसिया समाज धर्मेंद्र चौरसिया जी, अध्यक्ष यादव समाज, अध्यक्ष अहिरवार समाज श्याम अहिरवार जी, अध्यक्ष आदिवासी समाज जितेंद्र शाह , अध्यक्ष वाल्मीकि समाज, अध्यक्ष राजपूत समाज शिवभुवन सिंह जी, अध्यक्ष कायस्थ समाज, अध्यक्ष मालवी समाज, अध्यक्ष माहेश्वरी समाज रमेश जाखोटिया, अध्यक्ष रघुवंशी समाज राजेन्द्र सिंह ठाकुर , अध्यक्ष पवार समाज मुन्ना पवार , अध्यक्ष साहू समाज कलीराम साहू, अध्यक्ष गुजराती समाज वनराज जड़ेजा, अध्यक्ष सेन समाज दिनेश बंदेवाद, अध्यक्ष सिक्ख समाज, अध्यक्ष कुर्मी समाज, अध्यक्ष नेमा समाज जेपी नेमा, अध्यक्ष कुशवाह समाज मनोज कुशवाह जी, अध्यक्ष ताम्रकार समाज सचिन ताम्रकार, अध्यक्ष गोरखा समाज, अध्यक्ष वंशकार समाज, अध्यक्ष पाल समाज, अध्यक्ष गोली समाज, अध्यक्ष किरार समाज, अध्यक्ष खंडेलवाल जैन समाज, अध्यक्ष परवार जैन समाज, अध्यक्ष गोलापूरब जैन समाज, अध्यक्ष जिला क्षत्रिय मराठा सामाज समेत अन्य सामाजिक विभूतियां उपस्थित थी।