Home CITY NEWS सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समिति का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समिति का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड बिछुआ में माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के आव्हान पर जिला कलेक्टर हरेन्द्र नारायण जी के दिशा निर्देश पर एवं जिला समन्वय अखिलेश जैन एवं विकास खंड समन्वय दिपक गेडाम के मार्गदर्शन में विकास खंड बिछुआ के सेक्टर बडोसा क्र, 5 के राघादेवी के मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में नवांकुर संस्था स्वराज सामाजिक वेलफेयर सोसाइटी राघादेवी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया! कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधि एवं समिति के सदस्यों द्वारा भारत माता के छायाचित्र की पुजाअर्चणा की गई! उसके बाद उपस्थित सभी मुख्य अतिथि एवं जन प्रतिनिधियों का माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया!

प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया साथ ही नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री अरुण जी राऊत द्वारा जन अभियान परिषद की अवधारणा लक्ष और उद्देश्य पर चर्चा की गई, साथ ही परामर्श दाता श्रीमती सुमनजी कवडे द्वारा प्रस्फुटन समिति के दस्तावेजीकरण के सबंध में विस्तृत जानकारी दी! नवांकुर संस्था के सचिव श्री सुनिल जी कोचे द्वारा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी!

साथ ही विकास खंड समन्वय श्री दिपक जी गेडाम द्वारा प्रशिक्षण में समिति द्वारा किये जाने वाले कार्यो को सरलता से समझाया गया! और गेडाम सर द्वारा आदर्श ग्राम, नशामुक्त ग्राम, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि विषयो पर चर्चा की गई! प्रशिक्षण के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बिछुआ के पुर्व जनपद सदस्य श्री शाम लालजी दर्शमा,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मारोती कोचे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनोद जी राउत, श्री अजेन्द्र भै सारे, श्री बलवंत मडावी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य श्री भोजराज जी सराठे,शंकर शेंडे,चंद्रभान वरठी, परमेस्वर सिरसाम श्री योगेश जी धुर्वे, श्री गोविंदराव धुर्वे, श्री संजय जी धुर्वे एवं नवांकुर सखी श्रीमती वर्षा धुर्वे, श्रीमती लिला बाई धुर्वे, श्रीमती वनिता आतराम, कुमारी वैशाली उइके एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे! अतिंम सभी प्रशिक्षण प्रतिभागियों को भोजन और प्रमाण-पत्र वितरण किए गए!

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें