Home MORE अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून की दस्तक

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून की दस्तक

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ना आरंभ कर दिया है

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:पिछले 24 घंटों के दौरान निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के बने रहने और क्षेत्र में वर्षा की गतिविधि के सहयोग से, दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई,को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में और कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून 2023 की आरंभ होने की तिथि का पूर्वानुमान बताया गया है भारतीय मुख्य भूमि पर दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रगति केरल में मानसून के आरंभ से प्रारंभ होती है और यह गर्म और शुष्क मौसम से वर्षा ऋतु के शुरू होने का महत्वपूर्ण संकेत होता है जैसे-जैसे मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है क्षेत्रों में झुलसाने वाली गर्मी की तापमान से राहत का अनुभव मिलता है दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को लगभग 7 दिनों के मानक विचलन के साथ केरल में आ सकता है भारत मौसम विज्ञान विभाग 2005 से केरल में मानसून के आरंभ की तारीख के लिए पूर्व अनुमान जारी कर रहा है पिछले 18 वर्षों (2005-2022) के केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख के पूर्वानुमान 2015 को छोड़कर सही साबित है मौसम विभाग 1 जून के पूर्वानुमान के उद्देश्य के लिए 4 दिनों का कम ज्यादा मॉडल त्रुटि के साथ स्वदेशी विकसित अत्याधुनिक सांख्यिकी मॉडल का उपयोग कर पूर्व अनुमान लगाया गया है १ जून से ४ जून तक मानसून केरल पहुँच सकता है वहीं प्राईवेट एजेंसी skymet ने मानसून के पहुँचने में कुछ देरी की संभावना बताते हुए 7 जून को केरल मानसून पहुँचने का अनुमान लगाया है।

fail photo

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें