Home CITY NEWS भैंसादंड में 70 वर्षों से चली आ रही मस्कारा गणेश उत्सव की...

भैंसादंड में 70 वर्षों से चली आ रही मस्कारा गणेश उत्सव की परंपरा, विशाल इनामी दंगल का आयोजन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना मुख्य अतिथि एवं जिला गोली समाज अध्यक्ष विनोद यदुवंशी और अजय सक्सेना रहे विशिष्ट अतिथि

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। ग्राम पंचायत भैंसादंड में पिछले 70 वर्षों से मस्कारा गणेश उत्सव की परंपरा निरंतर चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्सव के अवसर पर 9 अक्टूबर, शुक्रवार को विशाल इनामी दंगल आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला गोली समाज के अध्यक्ष विनोद यदुवंशी एवं अजय सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों की उपस्थिति में दंगल का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।दंगल में पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना की ओर से शेर-ए-दंगल के लिए 15,001 रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं, जिला गोली समाज के अध्यक्ष विनोद यदुवंशी की ओर से 11,000 रुपये की राशि प्रदान की गई।

इनामी राशि से पहलवानों का उत्साह बढ़ा और प्रतियोगिता में रोमांच देखने को मिला।दंगल दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चला। इस दौरान पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने क्षेत्र एवं आसपास के सभी पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में सहयोग देने की अपील की।कार्यक्रम के आयोजन में जिला गोली समाज के महामंत्री संतकुमार यदुवंशी, अध्यक्ष श्याम यदुवंशी, उपाध्यक्ष नंदा यदुवंशी, कोसा अध्यक्ष पिंकी यदुवंशी सहित भैंसादंड दंगल समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सहयोग से 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दंगल का आयोजन किया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें