मनीषा डेहरिया जिला सचिव व नीलू धुर्वे बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मातृशक्ति को संगठन में दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मोहित सूर्यवंशी के नेतृत्व में ‘मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा छिंदवाड़ा’ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अनुभवी मार्गदर्शकों के रूप में आर. जी. चितवार एवं संजय भावरकर को संरक्षक सदस्य तथा संगठन की मजबूती और मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मनीषा डेहरिया को जिला सचिव एवं नीलू धुर्वे को महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर विभिन्न विभागों के लिपिकों को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए गौरव सिंह बैस, प्रकाश दलदले, सुलोचना लिखार, नीलू पवार, सजल दत्त, अंकित मालवी, मनीष बंदेवार एवं विजय श्रीवास को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विजय इनवाती एवं अभिषेक गनेर को सह सचिव तथा कोषालय विभाग से सारंग नांदेरकर को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन के मंत्रिमंडल सदस्य के रूप में प्रागीलाल सिरसाम, सुनील कुमार दुबे, राजेश बघेल, सारंग पाठक, कृष्ण कुमार उइके, चंचलेश नागवंशी, पंकज शुक्ला, राजेश रायकवार एवं विनोद चौधरी को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित सूर्यवंशी ने कहा कि— “यह कार्यकारिणी एकजुटता, अनुशासन, आपसी समन्वय और सामूहिक नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करेगी। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनके हितों से जुड़े विषयों को हर स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।” उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गरिमा बनाए रखकर पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।















