सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा | । जिला कल्चुरी कलार समाज की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को छोटा तालाब स्थित बी.डी. राय जी होटल में आयोजित की गई। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। साथ ही पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों पर अंतिम सहमति बनी।बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।29 नवंबर को होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलनबैठक में सर्वसम्मति से आगामी 29 नवंबर 2026 को सर्ववर्गीय कलार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सम्मेलन के माध्यम से समाज के युवक-युवतियों को वैवाहिक परिचय का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।बैठक में सामाजिक एकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्मित कार्यकारिणी से समाज के आगामी कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई गई।















