सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा।पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा अजय पाण्डे के निर्देशन मे अवैध गतिविधियो पर कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) जुन्नारदेव सोनम पाटिल के कुशल मार्गदर्शन मे थाना नवेगांव पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर व सूचना संकलन प्राप्त कर दिनांक 14/09/2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कटकुही के पास टेकड़ी में चल रहे जुंआ फड़ पर दबिश देकर 03 आरोपियो को पकड़ा गया एवं 10 आरोपी मौके से फरार है ।
पकड़े गये आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 3100/- रुपये, ताश के पत्ते, एक तिरपाल व 05 मोटर सायकिल कुल मशरुका 303100/- रुपये जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 13 जुंआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मौके से फरार हुये अन्य आरोपी की तलाश जारी है ।
आरोपी- (1) ओंमकार पिता जेठू भन्नारे उम्र 21 साल निवासी ग्राम पनारा थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा, (2) राकेश पिता शनिलाल उइके उम्र 22 साल निवासी ग्राम कटकुही थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा, (3) मन्नू पिता शनिलाल वरकडे उम्र 30 साल निवासी ग्राम आवरिया थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा,
फरार आरोपी- (1) राहुल पिता हरिप्रसाद महेलवंशी निवासी डोडासेमर, (2) ललीत यदुवंशी ग्राम बिंदरई, (3) कन्हैया पिता सुरजन भन्नारे निवासी ग्राम पनारा, (4) मोहनलाल पिता गनपत आम्रवंशी ग्राम कटकुही, (5) रज्जू नागवंशी निवासी उमरडोह, (6) सन्नी उइके ग्राम उमरडोह थाना नवेगांव, (7) राधे आरसे निवासी ग्राम कटकुही, (8) गुड्डू निवासी ग्राम श्रीजोत थाना नवेगांव, (9) टानिक निवासी ग्राम डोडासेमर थाना नवेगांव (10) कमलेश आम्रवंशी निवासी ग्राम कटकुही,
जप्ती- (1) नगदी रकम 3100/- रुपये, ताश के पत्ते, एक तिरपाल,(1) मो.सा. होण्डा साईन क्र. MP28ZK1678, (2) मो.सा. MP28ZE0995 सुजूकी, (3) मो.सा. एचएफ डिलक्स क्र. MP28NB 6062, (4) मो.सा. होण्डा SP 125 बिना नंबर चेचिस नं. ME4JC94CFTG344971, (5) मो.सा. बजाज बिना नंबर चेचिस नं. MD2B54DXOTPB58193कुल मशरूका 303100/- (तीन लाख इकत्तीस) रुपये जप्त किया गया है ।
पुलिस टीमः- थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके, प्रधान आर. 169 जयप्रकाश सैयाम, प्रआर. 336 शारदा, आर. 382 अरुण यादव, आर. 900 रुमन सिंह, आर. 152 सलाउद्दीन शेख, आर. 1114 वीर सिंह की अहम भूमिका रही ।















