सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:कौशल विकास एवं रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सेडी (SEDI) अमरवाड़ा एवं छिंदवाड़ा द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव अरविंद फैशंस लिमिटेड की सहयोगी इकाई ‘वैल्यू फैशन रिटेल लिमिटेड’, इंदौर (म.प्र.) के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें सिलाई मशीन ऑपरेटर सहित सभी ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैंपस ड्राइव के दौरान कंपनी की एचआर टीम से ट्रेनिंग मैनेजर सुश्री हिमांशी शर्मा और वेलफेयर ऑफिसर सुश्री सलोनी मैंम उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार लिया और उन्हें गारमेंट सेक्टर में भविष्य की संभावनाओं, करियर के अवसरों तथा उद्योग की आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
आकर्षक वेतन व सुविधाएं:चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹17,934/- प्रति माह का सीटीसी (CTC) प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ (PF), ईएसआई (ESI), बोनस, ग्रेच्युटी, चाइल्ड केयर सुविधा, मेडिकल सेंटर, पूर्णतः वातानुकूल कार्यस्थल एवं अटेंडेंस बोनस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।इस अवसर पर सेडी अमरवाड़ा एवं छिंदवाड़ा के सीनिअर प्लेसमेंट ऑफिसर राजकमल जैन ने वैल्यू फैशन रिटेल लिमिटेड की एचआर टीम का संस्थान की ओर से आभार व्यक्त किया तथा चयनित सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सेडी टीम के सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।














