Home DHARMA बिछुआ के गणेश मठ में स्थापित किए गए 41 अखण्ड मनोकामना कलश

बिछुआ के गणेश मठ में स्थापित किए गए 41 अखण्ड मनोकामना कलश

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

जग-मग जल रहें 41 मनोकामना कलश, गणेशोत्सव प्रारंभ* सतपुड़ा एक्सप्रेस बिछुआ :- बिछुआ नगर के प्राचीन सिद्ध गणेश मठ में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के गणेश मठ में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर धर्म प्रेमियों के द्वारा 41 अखण्ड मनोकामना कलश स्थापित किए गए। गणेश मठ बिछुआ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महा मंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी ने बताया की देश भर के द्वारा अखण्ड मनोकामना कलश ऑनलाइन बुकिंग कथ स्थापित किए गए।

स्थापित मनोकामना कलश गणेश चतुर्थी से त्रयोदशी तक निरंतर जग-मग जलते रहेंगे। बता दें कि समिति के द्वारा विश्व का पहला श्री गणेश नाम मंत्र जाप बैंक की स्थापना भी मंदिर परिसर में की गई है। जिसके प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। श्री गणेशाय नमः का नाम मंत्र जाप लेखन करने वाले धर्म प्रेमियों का कहना है कि मठ में स्थापित श्री मंगलमूर्ति उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मनोकामनाएं पूर्ण होने के चलते कई श्रद्धालुओं के द्वारा एक से अधिक भी पुस्तकों का लेखन किया जा रहा है। गणेशोत्सव पर्व के समापन पर विशेष हवन पूजन भी किया जाएगा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें