सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने,जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा,सचिव अरविंद भट्ट एवं कोषाध्यक्ष शंकरलाल ब्रम्हे के द्वारा प्रदेश के मुखिया माननीय डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों के लिए TET शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों मुक्त रखने हेतु पुनर्विचार करने, शिक्षकों की वरिष्ठता की गणना नियुक्ति दिनांक से की जावे, ईअटेंडेंस की अनिवार्यता के आदेश में संशोधन, लिपिकों के वेतनमान को मंत्रालय में कार्यरत लिपिक के वेतनमान के अनुसार किया जावे।
शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक अध्यापक/शिक्षक एवं अध्यापक/उच्च श्रेणी शिक्षक की पदोन्नति शीघ्र की जावे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमोन्नति संबंधी आदेश शीघ्र किये जावे। क्रमोन्नति प्राप्त लोकसेवकों को एरियर्स राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे सहित अन्य विभागों की प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र मौर्य, तहसील अध्यक्ष शेखर पाण्डेय, जितेश राय,अरुण दत्त मिश्रा,रामाजी पाठे,संतोष डोंगरे, देवराव पवार, सुशील दोईजड़,शिवमन गौतम,आकाश पवार, विनोद हेड़ाऊ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।















