सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। सिंधु महिला समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मानसी परसवानी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की रूपरेखा तैयार करना रहा।बैठक में महिलाओं ने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन और धार्मिक गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
समिति का प्रयास है कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों, महिलाओं और परिवारों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हुए एक सुंदर और यादगार कार्यक्रम आयोजित किया जाए।बैठक में बच्चों के लिए विशेष कृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में गीता हरजानी, मानसी डोडानी, पलक परसवानी, सिमरन सुखेजा, रीत डोडानी, गरिमा हरवानी, सौम्या कुकरेजा, भावना झमनानी, संगीता पारसवानी, भावना कुकरेजा एवं सुमन चेलानी सहित समिति की सदस्य उपस्थित रहीं। सहयोग समिति की ओर से शिखा परसवानी, सुरभि माधवानी एवं संगीता सुखेजा ने भी चर्चा में सहभागिता की।सभी सदस्यों ने मिलकर जन्माष्टमी महोत्सव को सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजक कार्यक्रमों से भरपूर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। बैठक का उद्देश्य महिला शक्ति की सहभागिता के साथ समाज में संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना रहा।















