Home CRIME एक्टीवा स्कूटी से शराब ढो रहे दो तस्कर गिरफ्तार

एक्टीवा स्कूटी से शराब ढो रहे दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा- गश्त के दौरान चौरई वृत्त के आबकारी अमले को एक और बड़ी सफलता मिली है। आबकारी अमले ने दो शराब तस्कर को पकड़ कर उसके कब्जे से 146 पाव देशी मसाला मदिरा और एक दुपहिया वाहन जप्त किया है। उक्त सफलता कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में मिली। गश्त के दौरान शुक्रवार को चौरई से सिरेगांव मार्ग पर रेलवे फाटक के पास दुपहिया वाहन में सवार दो व्यक्तियों को रोककर वाहन की तलाशी ली गई तो नायलॉन के थैले में भरी हुई देशी मसाला मदिरा की 146 पाव बरामद हुए।

शराब का अवैध परिवहन कर रहे ख़ापाभाट छिंदवाड़ा निवासी देवा सनोडिया तथा शुभम सेंगर को गिरफ्तार किया गया तथा धारा 34(1) मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी गण द्वारा बताया गया कि छिंदवाड़ा निवासी पीयूष मालवीय द्वारा शराब उपलब्ध कराई गई थी, जिसे हरानभटा निवासी कृष्णा सनोडिया के पास छोड़ने जा रहे थे । जप्त मदिरा तथा वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग पैंसठ हज़ार है । इस कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, प्रधान आरक्षक राजकुमार यदुवंशी और आरक्षक भारती मरकाम उपस्थित रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें