नगदी ₹ 1,53,230, मोबाइल 13 और 5 लग्जरी वाहनों सहित कुल 60 लाख रुपये का मशरूका जप्त
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाना मंहगा पड़ गया पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाडा श्रीमति कल्याणी वरकड़े के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों मे लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना अमरवाड़ा पुलिस द्वारा जुंआरियों के विरुद्ध बड़ीं कार्रवाई की गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 13.08.2026 की रात्री में मुखबिर तंत्र से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बिछुआ जंगल में सुबह करीब 05.00 बजे घेराबंदी कर दबिश दी गयी । मौके पर बैटरी की रोशनी में जुंआ खेल रहे 15 व्यक्तियों को धर दबोचा गया । 01 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । आरोपिंयो के विरुद्ध जुंआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना मे लिया गया , एवं गिरफ्तार आरोपिंयो के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
आरोपीगण:- 01- रोहित पिता हरिराम उइके (24 साल), निवासी धबई ढाना, थाना अमरवाड़ा जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)02- भोला पिता सुखपाल वानखेड़े (42 साल), निवासी नीलकंठी खुर्द, थाना चांद जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)03- राजकुमार पिता हेमराज लोधी (28 साल), निवासी धमना, थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)04- संदीप पिता गोपालसिंह वानखेड़े (37 साल), निवासी नीलकंठी खुर्द, थाना चांद जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)05- नीलेश पिता सतीश श्रीवास्तव (34 साल), निवासी कंदेली, थाना कोतवाली जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)06- सकिल पिता रज्जाक मंसूरी (48 साल), निवासी पालादोन, थाना चौरई जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)07- धनराज पिता लेखराम चौहान (38 साल), निवासी बांकामुकासा, थाना अमरवाड़ा जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)08- आवेद मोहम्मद पिता अब्दुल गफ्फार (44 साल), निवासी परासिया, थाना परासिया जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)09- श्याम पिता खुन्नु चौधरी (55 साल), निवासी नागपुर नाका, थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)10- मोहित पिता मेहताप विश्वकर्मा (24 साल), निवासी उभेगांव, थाना चांद जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)11- जीशान पिता सकिल मंसूरी (21 साल), निवासी पालादोन, थाना चौरई जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)12- मनमोहन उर्फ मोहन पिता कलीराम धुर्वे (35 साल), निवासी पौनारी, थाना अमरवाड़ा जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)13- अमन पिता स्व. ओमप्रकाश शर्मा (30 साल), निवासी राजपाल चौक, थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)14- राजा पिता सालकराम मालवी (30 साल), निवासी महुआ टोला, थाना परासिया जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)16- अजय उर्फ पप्पू साहू पिता मेहताप साहू (45 साल), निवासी अमरवाड़ा जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)फरार आरोपी
👉01- कम्मू चौरे निवासी सिंगोडी थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.)
आरोपिंयों से जप्त मशरुका :- 👉 (कुल कीमती लगभग 60 लाख रुपये):• नगदी: ₹1,53,230/- (एक लाख तिरेपन हजार दो सौ तीस रुपये)• ताश के पत्ते व लाइट व्यवस्था: 52 ताश के पत्ते, 1 एक्साइड बैटरी, 10 वाट एलईडी बल्ब एवं 10 फीट वायर• मोबाइल फोन (कुल 13 नग): मोटोरोला, सैमसंग गैलेक्सी, ओप्पो, रियलमी, वीवो, पोको एवं वनप्लस कंपनी के विभिन्न स्मार्टफोन।• वाहन (कुल 5 लग्जरी गाड़ियां):1. महिंद्रा TUV 300 (MP28ZQ3872)2. फोर्ड कार (MP28CA0898)3. टाटा सफारी (MP28C9507)4. महिंद्रा बोलेरो (MP28ZA7468)5. महिंद्रा स्कॉर्पियो (MP07CB5999)
दर्ज प्रकरण:- 👉 01 – अपराध क्रमांक 554/2026 धारा 13 जुआं एक्ट
सराहनीय भूमिका:- 👉निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा , उप निरीक्षक विजेन्द्र मार्को, उप निरीक्षक राघवेंद्र उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक पवन यादव, प्रधान आरक्षक जयसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक संजीव तेकाम, प्रधान आरक्षक रामगणेश तिवारी, आरक्षक करण रघुवंशी, ललित परतेती, श्याम साहू एवं ओमकार कुमरे की मुख्य भूमिका रही ।















