Home CITY NEWS पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एनसीसी रैंक सेरेमनी सम्पन्न

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एनसीसी रैंक सेरेमनी सम्पन्न

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

उत्कृष्ट कैडेट्स को नई जिम्मेदारियों का मिला

सम्मान सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैंक सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के आधार पर चयनित कैडेट्स को नई रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग जबलपुर के अतिरिक्त संचालक डॉ. अल्केश चतुर्वेदी ने कैडेट्स को रैंक बैज पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नवपदोन्नत कैडेट्स से अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर निम्नलिखित कैडेट्स को रैंक प्रदान की गई—-

सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) – राहुल टेकाम- अंडर ऑफिसर (UO) – जतिन बंदेवार- अंडर ऑफिसर (UO) – अनुज विश्वकर्मा- अंडर ऑफिसर (UO) – ऋतिका भाकने- कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट (CQMS) – पीयूष डेहरिया- सार्जेंट (SGT) – अर्पित धुर्वे- कॉर्पोरल (CPL) – शोभित चौरे- लांस कॉर्पोरल (LCPL) – भूमि यादव

यह कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. शेखर ब्रह्मने के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद, प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।समारोह के अंत में सभी नवपदोन्नत कैडेट्स ने अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा राष्ट्रसेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें