सतपुड़ा एक्सप्रेस परासिया। लायंस क्लब परासिया-चाँदमेटा के शपथ विधि समारोह ने इस वर्ष केवल पदभार ग्रहण तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि सेवा, संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व और नवाचार का ऐसा संदेश दिया जिसने उपस्थित जनसमुदाय को प्रेरित किया। लगभग 210 गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, लायन सदस्यों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर लायन अनिल श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने वर्ष 2026-27 के लिए दायित्व ग्रहण किया।
कार्यक्रम से पूर्व पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन नरेंद्र भंडारी (पुणे), पूर्व प्रांतपाल नरेंद्र जैन (जबलपुर), द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल अग्रवाल (भिलाई), लायन यशवंत सेंगर एवं लायन भरत अग्रहरी (जबलपुर) का महावीर मोटर्स, खिरसाडोह में भव्य स्वागत किया गया।इसके पश्चात फ्लावरवेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर लायन नरेंद्र भंडारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बड़े सपने देखिए, उन्हें पूरा करने के लिए बड़े प्रयास कीजिए, सफलता अवश्य मिलेगी।”अतिथियों ने दरिद्र नारायण भोज में भोजन वितरण किया, लायंस आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का भ्रमण कर वहां की सेवाओं की सराहना की तथा सेतपरास में बच्चों एवं ग्रामीणों को वस्त्र वितरित कर सेवा का संदेश दिया।
शाम को आयोजित मुख्य समारोह में PMJF लायन अनिल अग्रवाल, द्वितीय उप प्रांतपाल, भिलाई ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष लायन हरिशंकर साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव एवं कोषाध्यक्ष द्वारा वर्षभर की गतिविधियों एवं आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।अपने प्रथम उद्बोधन में नव निर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर लायन अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि “हम केवल परंपराओं का निर्वहन ही नहीं करेंगे, बल्कि नवाचार, युवा सहभागिता और सेवा कार्यों को नई गति देकर क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।”लायन अनिल जैन ने लायंस आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की उपलब्धियों एवं समाजोपयोगी गतिविधियों की जानकारी दी।द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल अग्रवाल ने कहा, “मैं परासिया सीखने आया हूँ। यहां के सेवा कार्यों की गूंज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तक पहुँच चुकी है। यह क्लब पूरे लायनिज़्म के लिए प्रेरणा है।”
पेंच क्षेत्रीय महाप्रबंधक विकास कुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास में हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।पूर्व विधायक ताराचंद बाबारिया ने अपने विशिष्ट अंदाज में कहा, “जब गणेश जी की पूजा होती है तो पीछे खड़े गधे को भी लगता है कि उसकी पूजा हो रही है, इसलिए अहंकार से हमेशा बचना चाहिए।”पूर्व प्रांतपाल नरेंद्र जैन ने कहा कि, “मैं यहां सबसे मिलने और सेवा भावना को महसूस करने आया हूँ।
“विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा कि वे क्षेत्र के सामाजिक उत्थान एवं विकास में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।जिलाध्यक्ष भाजपा शेषराव यादव ने कहा, “हम संगठन के लोग हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं। आपकी एकता और सेवा कार्य अनुकरणीय हैं। आज राजनेताओं को भी सेवा के क्षेत्र में उतरकर कार्य करना पड़ रहा है।”पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन नरेंद्र भंडारी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, “अभी रुकना नहीं है, आगे बढ़ते जाना है। सेवा सुविधाओं का और विस्तार कीजिए। इंटरनेशनल स्तर पर मिलने वाली ग्रांट दिलाने में मैं अपना पूरा सहयोग दूँगा।
“कार्यक्रम का प्रभावी संचालन लायन पिंकेश पटोरिया एवं लायन संजय अग्रवाल ने किया। अंत में पत्रकार बंधुओं सहित सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।—मुख्य अतिथिपूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन नरेंद्र भंडारी, पुणेशपथ विधि अधिकारीPMJF लायन अनिल अग्रवाल, द्वितीय उप प्रांतपाल, भिलाईविशिष्ट अतिथिश्री सोहन वाल्मीकि, विधायक परासिया, शेषराव यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा विकास कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, पेंचMJF लायन नरेंद्र जैन, पूर्व प्रांतपाल, जबलपुर गोविन्द बाजोलिया, अध्यक्ष नगर पंचायत, चाँदमेटापूर्व विधायक ताराचंद बाबारिया महेश सोमकुंवर, उपाध्यक्ष नगरपालिका, परासिया धर्मेंद्र मिगलानी, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम, छिंदवाड़ा के. पी. पांडे, शिक्षाविद गोविन्द डेहरियाडॉ. चंद्रप्रकाशडॉ. कमलतारा अरुण कपूर लायन यशवंत सेंगर, जबलपुर लायन भरत अग्रहरी, जबलपुर अरुण यदुवंशी, जिला पंचायत सदस्य कुबेर सूर्यवंशी।
—वर्ष 2026-27 कार्यकारिणीअध्यक्ष: लायन अनिल श्रीवास्तव,,निवर्तमान अध्यक्ष: लायन हरिशंकर साहू,प्रथम उपाध्यक्ष: लायन सुधीर सिंह,द्वितीय उपाध्यक्ष: लायन अलोकेश जैन,तृतीय उपाध्यक्ष: लायन अंकुर बगा,सचिव: लायन शिवराम निर्मलकर,सह सचिव: लायन सुजीत वर्मा, लायन शिवम गुप्ता,कोषाध्यक्ष: लायन हरिकृष्ण पटेल,सह कोषाध्यक्ष: लायन नीरज खंडेलवाल, लायन जीतेश डोलानी,टेल ट्विस्टर: लायन कपिल वर्मा,टेमर: लायन अमित झरने,मेंबरशिप डायरेक्टर: लायन अनिल जैनLCIF कोऑर्डिनेटर: लायन अविनाश अग्रवाल,मार्केटिंग एवं रिलेशनशिप ऑफिसर: लायन देवेश शर्माLEHRCP प्रभारी: लायन अलोक जैन,क्लब डायरेक्टर: लायन पूरन राजलानी, लायन पिंकेश पटोरिया,
संचालक मंडल लायन महेश जैन, लायन सुभाष अरोरा, लायन प्रदीप सोनी, लायन कन्हैया राजलानी, लायन जगजीत सिंह मान, लायन भीम मुंगिया, MJF लायन हेमंत जैन, लायन महेश गुप्ता, लायन डॉ. राजेन्द्र सोनी, लायन संजय अग्रवाल एवं लायन अभिजीत दत्ता।समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमरवाड़ा के समाजसेवी एवं दिव्यांगजन हितैषी मुकेश मालवीय का विशेष सम्मान किया गया। मालवीय वर्षों से पूरे छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण कर दिव्यांगजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं तथा उन्हें अलेमको (ALIMCO) के माध्यम से व्हीलचेयर, कैलिपर्स, कृत्रिम अंग (लिम्ब), ट्राइसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उपस्थित अतिथियों ने उनके इस निःस्वार्थ सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी वास्तविक अर्थों में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।














