जादू-टोना एवं घास चराने की बात को लेकर हुई घटना
सतपुड़ा एक्सप्रेस जुन्नारदेव। 13/07/2026 को शाम 05.30 बजे डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बकाईनढाना (गोनावाड़ी) थाना जुन्नारदेव में झाडूलाल यदुवंशी की हत्या हो गई हैं। उक्त सूचना के आधार पर थाना से पुलिस टीम तत्काल ही घटना स्थल ग्राम बकाईनढाना (गोनावाड़ी) पहुँचकर वहाँ उपस्थित प्रार्थी/मृतक का बेटा कमलेश यदुवंशी पिता झाडूलाल यदुवंशी उम्र 38 साल निवासी ग्राम बकाईनढाना (गोनावाड़ी) से पूछताछ की गई जिसने बताया कि उसके पिता झाडूलाल यदुवंशी का स्वयं का एक खेत है जिसमें गाय, भैंस जानवर चराते हैं। उसी खेत पर वहीं पास में रहने वाला भगवानदास यदुवंशी भी अपने गाय, भैंस चराने लाता है। तीन दिन पहले इसके पिता मृतक झाडूलाल यदुवंशी के द्वारा भगवानदास यदुवंशी को उस खेत पर गाय चराने से मना कर दिया था जिसके कारण भगवानदास यदुवंशी ने मृतक एवं उसके बेटों को जान से मारने की धमकी दिया था।
दिनाँक 13.07.2026 को शाम करीब 05.00 बजे जब मृतक झाडूलाल यदुवंशी उसी खेत पर अपने जानवर चरा रहा था। तभी भगवानदास यदुवंशी अपने साथी मंगल धुर्वे निवासी धोबीवाड़ा ढाना ग्राम धगड़िया थाना तामिया के साथ कुल्हाड़ी लेकर खेत में आया और झाडूलाल यदुवंशी के चेहरे एवं गर्दन पर हमला कर जान से खतम कर दिये और कुल्हाड़ी लेकर वहाँ से भाग गये।
प्रार्थी कमलेश यदुवंशी के बताये अनुसार थाना जुन्नारदेव में आरोपीगण भगवानदास यदुवंशी एवं गंगल धुर्वे के विरुद्ध अपराध क्र 271/2026 धारा 103(1), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण हत्या से संबंधित गंभीर प्रकृति का होने से तत्काल ही पुलिस अधीक्षक महोदय अजय पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे के निर्देशानुसार एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय जुन्नारदेव श्रीमति सोनम पाटिल के मार्गदर्शन में हत्या करने वाले आरोपीगण भगवानदास यदुवंशी एवं मंगल धुर्वे की तलाश पतासाजी उनके घर एवं रिस्तेदारी में की गई परन्तु दोनों आरोपी घटना घटित करने के पश्चात फरार होना पाये गये उनकी गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम भेजी गई।
आरोपी गंगल धुर्वे को देलाखारी में उसके रिस्तेदार के घर से एवं दूसरे आरोपी भगवानदास यदुवंशी को इटावा के पास से पकड़कर अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की गई जिसमें ज्ञात हुआ कि आरोपी मंगल धुर्वे के घर मृतक झाडूलाल यदुवंशी आता-जाता था। मृतक झाडूलाल ने आरोपी मंगल धुर्वे को बोला था कि खेत में यदि बोरिंग करायेगा और बोर में पानी निकलेगा तो तू मरेगा या तेरी औरत मरेगी। जिसके बाद आरोपी मंगल धुर्वे ने अपने खेत में बोर कराया तो बोर में पानी नहीं निकला तब उसने दूसरा बोर कराया तो पानी निकल आया जिस कारण झाडूलाल यदुवंशी आरोपी मंगल धुर्व को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आरोपी के घर में तंत्र-मंत्रकर दिया था। जिसके बाद आरोपी मंगल धुर्वे एवं उसकी पत्नी की तबियत खराब रहने लगी थी। जिसके कारण वह मृतक झाडूलाल से रंजिश रखने लगा था। दिनाँक 13.07.2026 को सुबह 06.30 बजे इसका साथी भगवानदास यदुवंशी आरोपी मंगल धुर्वे से मिला तब भगवान यदुवंशी ने मंगल धुर्वे को बताया कि उसके घर के सामने स्थित मृतक झाडूलाल यदुवंशी के बर्रा में अपने गाय, भैंस चराने जाता था तोदिन पहले कमलेश 3-2 यदुवंशी और झाडूलाल यदुवंशी नेउसे उस बर्रा में जानवरों से घास चराने के लिए मना कर दिया था। इस बात की इसे रंजिश थी।
दोनों आरोपियों के द्वारा मृतक झाडूलाल यदुवंशी से इन्हीं बातों की रंजिश होने के कारण व परेशान होने के कारण दिनाँक 13.07.2026 को शाम करीब बजे 05.00 बरों में पहुँचकर दोर्ना ने मिलकर बर्रा में जानवर चरा रहे मृतक झाडूलाल यदुवंशी को कुल्हाड़ी से गर्दन में एवं मुँह के पास गाल में चोट पहुंचाकर हत्या कर दिये और वहाँ से भाग गये थे।दोनों आरोपियो को दिनांक 14.07.2026 को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 2 नग कुल्हाड़ी एवं पटना के सगय पहने हुये कपड़े उनके घरों से जप्त किया गया है तथा दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय जुन्नारदेव में पेश कर पुलिसरिमांड प्राप्त किया गया किया जाकर जिला जेल छिन्दवाड़ा भेजा गया।विवेचना के दौरान आरोपियो से जप्त की गई सामग्री दो नग कुल्हाड़ी, पटना के समय पहने हुये कपड़े1) मंगलसा धुर्वे पिता स्व साल निवासी धोबीवाड़ा ढाना ग्राम 55 उमनशा धुर्वे उम्र.गिरफ्तार आरोपियो का विवरण (घगड़िया थाना तामिया जिला छिन्दवाड़ा।(2) भगवानदास यदुवंशी पिता पनसराम यदुवंशी उम्र 42 साल निवासी ग्रामबकाईनढाना थाना जुन्नारदेव जिला छिन्दवाड़ा।
(गोनावाड़ी)मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीमः- निरीक्षक जे. मसराम थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उनि. मुकेश डोंगरे, उनि. मनोज चौधरी, प्र.आर. 646 संदीप हारबड़े, प्रआर. 553 योगेश रघुवंशी, आर. 559 रामअवतार तिवारी, आर. 794 नीलेश पाल, आर. 1103 संतोष धुर्वे, आर.520 महेश उइके, आर. 360 लखन धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















