Home CITY NEWS पीआईसी बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पीआईसी बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

पेयजल, सड़क, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर लिए गए अहम निर्णय

सतपुड़ा एक्सप्रेस जुन्नारदेव। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे की अध्यक्षता में नगर पालिका की पीआईसी (प्रेसीडेंट इन काउंसिल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नेहा धुर्वे ने एजेंडे के सभी प्रस्ताव पीआईसी के समक्ष रखे, जिन पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में नगर पालिका में कार्यरत दैनिक वेतन श्रमिकों को अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रेणी का लाभ देने, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अस्थाई दखल फीस वसूली की निविदा प्रक्रिया, पेयजल सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पाइप लाइनों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन कार्यों की निविदा दरों सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा नगर पालिका के फिल्टर प्लांट एवं रॉ वॉटर टैंक में आरसीसी निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 3 में पेवर ब्लॉक स्थापना, वार्ड क्रमांक 17 में सीसी रोड निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई।स्वच्छता और सुविधाओं पर विशेष जोरस्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड क्रमांक 10 सोमाटेकड़ी ट्रेचिंग ग्राउंड में टीन शेड निर्माण, स्वच्छता सामग्री की वार्षिक निविदा, सौंदर्यीकरण कार्य, लेखन-पुताई कार्य तथा सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए।बैठक में नगर क्षेत्र में एक चलित शौचालय क्रय करने तथा चार स्थानों पर 15 सीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।

उपयोगित जल प्रबंधन कार्य में लापरवाही के मामले में मेसर्स कालबांडे कंस्ट्रक्शन, छिंदवाड़ा को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई पर भी चर्चा की गई।इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय बजट में आवश्यक संशोधन, कायाकल्प 2.0 योजना अंतर्गत अतिरिक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति, वार्ड क्रमांक 13 गंगल भवन के पास बाउंड्री वॉल निर्माण, दीनदयाल रसोई केंद्र में कोल्ड स्टोरेज सिस्टम लगाने सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।बैठक में सभापति संजय जैन, सभापति लता देवेंद्र टांडेकर, सभापति सीमा कैलाश चौरसिया, सभापति श्रीमती लक्ष्मी चंद्रवंशी, सभापति नीता शरद करोलिया, सभापति अमित यादव सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें