Home DHARMA प्रकृति में सब वस्तुओं का विलय हो सकता है, लेकिन माँ का...

प्रकृति में सब वस्तुओं का विलय हो सकता है, लेकिन माँ का कभी विलय नहीं हो सकता…

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

*श्री बड़ी माता मंदिर नवनिर्माण :

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।अत्यंत हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन भव्य मंदिर परिसर में आज पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक सामूहिक पादुका पूजन का आयोजन संपन्न हुआ। पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने अपने मंगलमय आशीर्वचनों से उपस्थित भक्तों को धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निर्माणाधीन श्री बड़ी माता मंदिर का अवलोकन कर मंदिर निर्माण कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “प्रकृति में प्रत्येक वस्तु का विलय संभव है, लेकिन माँ का कभी विलय नहीं हो सकता। माँ सृष्टि की अनंत शक्ति और करुणा का स्वरूप है।” उन्होंने मंदिर निर्माण में उपयोग किए जा रहे पिंक स्टोन पत्थरों एवं मंदिर की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा अथक परिश्रम और जनसहयोग से निर्मित हो रहा यह दिव्य मंदिर आने वाली अनेक पीढ़ियों के लिए आस्था, संस्कृति और धर्म का केंद्र बनेगा तथा सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगा। उन्होंने छिंदवाड़ा जिले के प्रत्येक परिवार से मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से शीघ्र ही मंदिर निर्माण पूर्ण होगा तथा माँ के विग्रहों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें यथास्थान विराजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट, सेवादारों एवं मातृशक्ति द्वारा पूज्य गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव राजू चरणागर, कोषाध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज, पप्पू सोनी, संरक्षक अरविंद राजपूत, सतीश दुबे, नीरज गुप्ता, मोहन सोनी, दशरथ यादव, राजा विश्वकर्मा, गुड्डू सोनी, अनिल सोनी, कुशल शुक्ला, ट्विंकल चरणागर, गौरव सोनी , परिवेश सदाफल, राकेश चौरसिया, आशु चौरसिया, गगन विश्वकर्मा, नयन चौरसिया, हैरी सोनी , कृष्णा सोनी , अक्की सोनी , दीपेश सोनी , मनु चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें