Home CRIME छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में...

छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 5 की मौत 18 गम्भीर घायल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन को ट्रक जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर 5 लोगों की मौत , जबकि कई अन्य 18 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि प्रशासन द्वारा की जानी बाकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर मचेरा गाँव के निवासी है और कन्हारगांव में कृषि कार्य करने आ रहे थे टेमनी गांव के पास खड़ी पिक अप में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर हो गई। घायलों का उपचार जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में किया जा रहा है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें