Home CITY NEWS आदानी पॉवर प्लांट और छिंदवाड़ा प्लस में कार्य जल्द प्रारंभ हो, सांसद...

आदानी पॉवर प्लांट और छिंदवाड़ा प्लस में कार्य जल्द प्रारंभ हो, सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री से की माँग

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने की रखी बात ,भोपाल प्रवास के दौरान दूसरे दिन सांसद ने की किसान कल्याण, कृषि विकास एवं आदिम जाति कल्याण विभागों के मंत्रियों से मुलाकात,सांसद ने भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी की मुलाकात,

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत् है, इसी का परिणाम है कि जो विकास कार्य पिछले 50 वर्षों में नहीं हो सके थे वे सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दो वर्षीय संसदीय कार्यकाल में ही स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा दिये है। सांसद के प्रयासों से ही सावनेर से सिवनी तक 2500 हजार करोड़ से बनने वाला फोरलेन हाइवे सहित दोनों जिलों मे करोड़ के विकास कार्य शामिल है। दोनों जिलों के विकास को लेकर ही सांसद दिल्ली और भोपाल प्रवास के दौरान लगातार मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात कर रहें हैं।

सांसद ने आदानी कंपनी को आवंटित भूमि का उठाया मुद्दाछिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर के ही सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रमुख विभागों के मंत्रियों से मुलाकात की है। भोपाल मे सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान चौंसरा में आदानी कंपनी को आवंटित 1200 एकड़ भूमि को लेकर चर्चा की है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताया है कि चौंसरा मंे आदानी कंपनी को कई वर्ष पहलें किसानों से ली गई 1200 एकड़ जमीन आवंटित की गई है जो कि वर्तमान तक ज्यो की त्यो ही बिना उपयोग के पड़ी हुई है।

सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवेदन किया है कि चौंसरा की भूमि में शीघ्र से शीघ्र उद्योग स्थापित किया जाये या किसानों को उनकी जमीन वापस कर दी जाये। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उक्त मामले को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।सांसद ने छिंदवाड़ा प्लस में उद्योग स्थापित करने और विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर सीएम से किया निवेदनभोपाल प्रवास के दौरान सांसद ने बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते हुए सौंसर में मेसर्स छिंदवाड़ा प्लस डेवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड को 770.452 हेक्टेयर आवंटित भूमि को लेकर चर्चा की है।

सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेसर्स छिंदवाड़ा प्लस डेवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड को आवंटित भूमि में वर्तमान तक किसी प्रकार का उद्योग स्थापित नहीं किया गया है, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवेदन किया है कि उक्त आवंटित भूमि में जल्द से जल्द उद्योगों की स्थापना की जाये जिससे की क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उक्त मामले को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के शीघ्र निर्माण को लेकर चर्चा की और विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया है। सांसद श्री साहू ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से उच्च शिक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए जनहित से जुडे़ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बात की है।

सांसद ने की मंत्रियों से मुलाकात भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास सहित अन्य विषयों को लेकर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना और आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह से मुलाकात की है। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मंत्री एंदल सिंह कंषाना से निवेदन किया है कि पांढुर्णा जिले में भी कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जाये जिससे कि पांढुर्णा के किसानों को भी कृषि विकास योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि महाविद्यालय के निर्माण को लेकर भी मंत्री श्री कंषाना से विस्तृत चर्चा की है।

सांसद श्री साहू ने आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह से मुलाकात के दौरान उनके व्दारा पिछलें दिनो आदिम जाति विभाग के छात्रवासों और स्कूलों के लिए स्वीकृत की गई राशि के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी इसी तरह का निवेदन किया है।

सांसद ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकातभोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी मुलाकात करते हुए संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दोनों जिलों में संगठन द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों से भी अवगत कराया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दोनों जिलों मे चल रहे विकास कार्याे की जानकारी देते हुए आगे भी विकास कार्याे को लेकर सहयोग का निवेदन किया है। जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव का आश्वासन दिया है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें