Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में अवैध रेत उत्खनन पर फिर उठे सवाल, चौरई के रानीखेरी...

छिंदवाड़ा में अवैध रेत उत्खनन पर फिर उठे सवाल, चौरई के रानीखेरी क्षेत्र में जेसीबी से हो रहा खनन ?

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

स्थानीय लोगों ने रात के समय रेत निकासी का लगाया आरोप

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार मिल रही अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों के बीच अब चौरई तहसील के रानीखेरी क्षेत्र का मामला भी सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय जेसीबी मशीनों की मदद से नदी से बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन गतिविधियों के कारण प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं शासन को भी राजस्व की हानि हो रही है। इसके बावजूद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।

इधर, जिले में खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि विशाल भौगोलिक क्षेत्र वाले छिंदवाड़ा जिले में खनिज संसाधनों की निगरानी का जिम्मा सीमित अधिकारियों और कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार वर्तमान में मैदानी स्तर पर निगरानी की बड़ी जिम्मेदारी एक महिला खनिज निरीक्षक के कंधों पर है।ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जिले में लंबे समय से अतिरिक्त खनिज अधिकारियों और निरीक्षकों की पदस्थापना क्यों नहीं की जा रही।

क्षेत्रीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति होने से अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। जिला कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम भी फिलहाल रानीखेरी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने में नाकाम नजर आ रहे हैं हाल में सामने आए आरोपों ने एक बार फिर जिले में अवैध रेत उत्खनन और खनिज विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर बहस छेड़ दी है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें